ब्रेकिंग
Punjab High Court Notice to Govt: डीए/डीआर भुगतान में विफलता पर मुख्य सचिव तलब; तरुण चुग का मान सरका... Jalandhar BJP News: जालंधर में भाजपा बस्ती बावा खेल मंडल की नई टीम घोषित; मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्... Punjab UDISE Survey 2026-27: यूडाइस सर्वे के काम में देरी पर शिक्षा विभाग सख्त; 30 सितंबर तक अल्टीमे... Punjab Crime News: गुरदासपुर केंद्रीय जेल में कैदियों में भिड़ंत; सायरन बजते ही इलाके में हड़कंप, 2 ... Jashpur Wildlife News: जशपुर में खेत के पास मिला नर दंतैल हाथी का शव; दुलदुला वन परिक्षेत्र में मची ... Jashpur Crime Action: जशपुर में गुंडागर्दी पर बड़ा एक्शन! हवाई फायर कर मोबाइल लूटने वाले BRCC की सेव... Baloda Bazar Ganesh Visarjan: बलौदा बाजार में गणेश विसर्जन से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च; उपद्रवियों ... Chhattisgarh Infrastructure News: कवर्धा शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति; ₹54 करोड़ की 4-लेन फोरलेन परिय... EC Voter List SIR Row: दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति पर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान; कांग्रेस बोली- 'ज... FJCCI Demand Ranchi: उद्घाटन के 3 साल बाद भी बंद पड़ा रांची ट्रांसपोर्ट नगर! FJCCI ने परिवहन सचिव रा...
देश

दिल्ली समेत 13 शहरों में पहुंची कोरोना वैक्सीन की पहली खेप, सरकार को 200 रुपए में और प्राइवेट मार्केट में 1000 रुपए में होगी उपलब्ध

नई दिल्ली। देश में कोरोना के खिलाफ टीकाकरण की तैयारियों के बीच राजधानी दिल्ली समेत 13 शहरों में कोविशील्ड की पहली खेप पहुंच गई है। पुणे से सीरम इंस्टीट्यूट की कोविशील्ड की 56.5 लाख खुराक लेकर उड़ानें संचालित की गई। सीरम इंस्टीट्यूट भारत में ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका द्वारा तैयार वैक्सीन का उत्पादन कर रहा है। देश में टीकाकरण की शुरुआत 16 जनवरी से होगी।  सरकार को यह वैक्सीन प्रति डोज 200 रुपए में और प्राइवेट मार्केट में 1000 रुपए में उपलब्ध होगी।

पुणे से नौ अलग-अलग उड़ानों में भेजी गई टीके की खुराक

सुबह-सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच तीन ट्रकों में कोविशील्ड की खुराक रखकर पुणे एयरपोर्ट पर पहुंचाई गई। यहां से एयर इंडिया, इंडिगो, गोएयर और स्पाइसजेट के विमानों से इन डोज को देश के अलग-अलग हिस्सों में भेजा गया। पहली खेप में दिल्ली को 2.64 लाख, आंध्र प्रदेश को 4.96 लाख, कर्नाटक को 6.47 लाख, तेलंगाना को 3.64 लाख, गुजरात को 2.76 लाख, तमिलनाडु को 5.36 लाख और केरल को 4.33 लाख खुराक दी गई है। दवा नियामक डीसीजीआइ ने हाल ही में दो टीकों के इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी दी है। इनमें सीरम इंस्टीट्यूट की कोविशील्ड और भारत बायोटेक की कोवैक्सीन शामिल है। कोवैक्सीन पूरी तरह से स्वदेशी वैक्सीन है।

यह ऐतिहासिक क्षण : पूनावाला

टीकों की आपूर्ति शुरू होने के बाद सीरम इंस्टीट्यूट के सीईओ अदार पूनावाला ने इसे ऐतिहासिक क्षण बताया। उन्होंने कहा कि 2021 में हमारी अहम चुनौती है देश के सभी लोगों के लिए टीका उपलब्ध कराना। दुनियाभर से टीके की मांग को लेकर पूनावाला ने कहा कि हम सबको खुश करने की कोशिश हैं। अपने लोगों और देश का हित जरूरी है। उन्होंने बताया कि सीरम इंस्टीट्यूट हर महीने सात से आठ करोड़ डोज का उत्पादन करता है।

स्पाइसजेट ने ब्रसेल्स से किया करार

विमानन कंपनी स्पाइजेट ने बेल्जियम के ब्रसेल्स एयरपोर्ट से टीके की सुगम आवाजाही के लिए करार किया है। इस करार के तहत ब्रसेल्स एयरपोर्ट स्पाइसजेट को स्लॉट देने और नेटवर्किंग कांट्रैक्ट के मामले में सहयोग करेगा, ताकि वैक्सीन की तेज आपूर्ति सुनिश्चित हो।

Related Articles

Back to top button