ब्रेकिंग
मणिपुर प्रशासनिक फेरबदल: कुकी-नागा तनाव के बीच IAS राजीव सिंह ठाकुर संभाल सकते हैं कमान, ACC ने दी म... जम्मू-कश्मीर में आतंकियों का नया पैंतरा: सर्विलांस से बचने के लिए अश्लील साइट्स और Tor आधारित सीक्रे... हल्द्वानी में खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी: 'पीएम मोदी सच में संविधान मानते हैं... दिल्ली में BRICS समिट ने बढ़ाई होटलों की डिमांड: 25% तक बढ़े एवरेज रूम रेट्स, टूरिस्ट्स और बिजनेस ट्... तुकाराम मुंढे के एक्शन पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त: 'अधिकारी न कानून जानते हैं, न नियम'; 11 मामलों में F... शिवपुरी रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ते समय फिसली महिला: प्लेटफॉर्म गैप में फंसी, RPF के ASI ने... 'दिल्लीवालों पर ही महंगा बोझ क्यों?'; CNG की कीमतों में भारी उछाल पर कांग्रेस का हमला, तत्काल रोलबैक... 'अहंकार, भ्रष्टाचार, चोरी और धोखा'; जयंत चौधरी का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले- कुछ लोग फैला रहे जातिगत... लखनऊ में हिंदू युवा वाहिनी के मंडल प्रभारी धीरेन्द्र प्रताप सिंह की हत्या: दुबग्गा नहर से मिला शव, S... गर्लफ्रेंड के शौक के लिए बरेली में दो भाइयों ने लूटा ऑटो: सिर पर 2 किलो का बाट मारकर किया लहूलुहान
मनोरंजन

Vikas Khanna का बड़ा खुलासा, फिल्म के रिव्यु के लिए पैसे न देने पर करियर खत्म करने की मिली धमकी

नई दिल्लीl सेलिब्रिटी शेफ और फिल्ममेकर विकास खन्ना ने फिल्म समीक्षकों के बारे में ट्वीट किया हैl उन्होंने खुलासा किया है कि कुछ फिल्म समीक्षक बाहरी लोगों को फिल्म इंडस्ट्री में आगे बढ़ने का मौका नहीं दे रहे हैं और उनका भविष्य खत्म करने की धमकी दे रहे हैंl

विकास खन्ना लोकप्रिय शेफ और अब फिल्म निर्माता भी है, ने ट्विटर पर ट्वीट कर जानकारी दी हैl उनका फिल्म इंडस्ट्री के क्रिटिक्स से बुरा सामना हुआ हैl विकास खन्ना को धमकी दी गई कि अगर उन्होंने फिल्म की समीक्षा के लिए पैसे नहीं दिए तो उनका करियर खत्म कर दिया जाएगाl विकास की फिल्म ‘द लास्ट कलर’ अमेजॉन प्राइम पर पिछले हफ्ते रिलीज हुई हैl हालांकि वह फिल्म को मिल रहे नकारात्मक रिव्यू से दुखी हैl

 

शनिवार को उन्होंने कंगना रनोट को सपोर्ट कर कहा कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में फेवरेटिज्म के प्रति उनकी लड़ाई सही हैl उन्होंने लिखा, ‘जब मैं कंगना रनोट की फेवरेटिज्म, क्रिटिक्स और नेपोटिज्म पर बातें सुनता था तो मेरा दिल दुखता था लेकिन आज मैंने यह अनुभव किया हैl आप कुछ भी कर लीजिए बाहरी लोगों को गुंडे यहां पर सफल नहीं होने देंगेl यह सुनना बहुत ही बुरा है कि हमें पैसे दीजिए अन्यथा हम आपके करियर को खत्म कर देंगेl’

 

एक अन्य ट्वीट की प्रतिक्रिया देते हुए विकास ने कहा, ‘मनीष जी मेरा दिल इसकी वजह से टूट गया है लेकिन मैं आपके समर्थन के वजह से अच्छा फील कर रहा हूंl इन दलालों के वजह से यह चुनौतीपूर्ण बना हुआ हैl’

 

एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा, ‘विकास स्वरूप और भावना सोमैया ने लिखा हैl वहीं बहुत से समीक्षक पैसे मांग रहे हैं, अन्यथा वह 2 स्टार देकर मेरी मूवी को खराब करने या उसे कोई अवार्ड नहीं देने की धमकी दे रहे हैl उन्हें पता नहीं कि मैं सिर्फ मेरे दर्शकों की चिंता करता हूं ना कि समीक्षकों की और मेरा अवार्ड मेरे दर्शकों का प्यार है द लास्ट कलर देखिए।’

Related Articles

Back to top button