ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ के तीन शहरों में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की बड़ी दबिश: रायपुर, भिलाई और धमतरी के कई ठिकानों... छत्तीसगढ़ में मौसम का विहंगम मिजाज: उत्तरी अंचल में बढ़ी ठंड की ठिठुरन, अंबिकापुर का पारा लुढ़ककर 9.... 26/11 के मुंबई हमले में आतंकियों से लोहा लेने वाले जांबाज अधिकारी संदीप खिरटकर अब रायपुर में संभाल र... कोरबा में धान खरीदी के दौरान हाथियों की आमद से बढ़ी चिंता: वनांचल के दो दर्जन से अधिक उपार्जन केंद्र... रायपुर के छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक में नकली नोट जमा करने पहुंची महिला: गिनती के दौरान पकड़े गए 50 रुपय... कस्टम मिलिंग का धान डकारने वाले मिलरों पर प्रशासन का सख्त एक्शन: खाद्य विभाग ने दो राइस मिलों को किय... छत्तीसगढ़ में मौसम का अनोखा मिजाज: उत्तर में कड़ाके की ठंड ने दी दस्तक, तो दक्षिण में अब भी बनी हुई ... बिलासपुर में मेडिकल पीजी एडमिशन के नाम पर करोड़ों की ठगी: मेडिकल माफिया ने दो डॉक्टरों से ऐंठे 2.74 ... रायपुर कलेक्ट्रेट के पास सुलभ शौचालय में खूनी संघर्ष: गाली देने से मना करने पर केयरटेकर के साथ मारपी... रायपुर में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म और गर्भपात कराने का सनसनीखेज मामला: पुलिस ने एनआईटी के पूर्व छ...
देश

सिंघु बॉर्डर पर शूटर बताए गए युवक का सनसनीखेज आरोप, किसानों के दबाव में दिया था झूठा बयान

हरियाणा के कुंडली बॉर्डर से शुक्रवार को पकड़ा गए युवक का अब एक सनसनीखेज वीडियो सामने आया है जिसमें वह कह रहा है कि किसानों के दबाव में ही उसने पत्रकारों से बातचीत की थी। हरियाणा के सोनीपत निवासी योगेश ने कहा है कि वह 19 जनवरी को दिल्ली में अपने एक रिश्तेदार के घर आया था और दिल्ली में पैदल घुसते वक्त ही कुछ लोगों ने उसे अगवा कर उसकी पिटाई की थी।

वीडियो में युवक पुलिस के सामने कहा है कि उसे किसानों ने मारपीट कर प्रेस के सामने झूठ बोलने के लिए विवश किया था। युवक ने बताया कि उसके मामा के घर बेटे का जन्म हुआ था। वह वहां से लौट रहा था। उसे किसानों ने एक दिन पहले पकड़ा था। उससे मारपीट कर उसे प्रेस के सामने झूठ बोलने को विवश किया गया था। जिसके चलते सीआईए अब पूरे मामले से सच्चाई जानने का प्रयास कर रही है। योगेश ने कहा कि अगवा करने वाले लोगों ने उसे कैंप में ले जाकर उसके साथ मारपीट की थी और रात को उसे शराब भी पिलाई थी। योगेश ने अपने दावे में यह भी कहा कि उसके साथ कुछ और युवक भी पकड़े गए थे। सीआईए अब पूरे मामले से सच्चाई जानने का प्रयास कर रही है।

सिंघु बॉर्डर पर किसानों ने एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा है। किसानों का दावा है कि उसने आंदोलन को बाधित करने की साजिश रची है। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार जिस शख्स ने 26 जनवरी को ट्रैक्टर मार्च के दौरान चार किसान नेताओं की हत्या करने की साजिश का कथित रूप से खुलासा किया है उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया है।  पुलिस की वर्दी पहनकर 60 युवकों को ट्रैक्टर परेड में बवाल और चार लोगों की हत्या करनी थी। साथ ही तिरंगा नीचे गिराकर बड़ा बवाल करने की योजना थी। उधर, इस मामले में पुलिस का कहना है कि नकाबपोश युवक से पूछताछ के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

Related Articles

Back to top button