ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
देश

राज्यसभा उपचुनावः गुजरात में दो सीटों पर मतदान जारी, शाम 5 बजे होगी मतों की गिनती

गांधीनगरः गुजरात में राज्यसभा की दो सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान शुक्रवार को गांधीनगर स्थित विधानसभा भवन में शुरु हो गया। सबसे पहले मतदान करने वालों में राज्य के मंत्री सौरभ पटेल, प्रदीपसिंह जडेजा और भाजपा विधायक अरुणसिंह राणा शामिल रहे। भाजपा ने जहां विदेश मंत्री एस. जयशंकर और ओबीसी नेता जुगलजी ठाकोर को मैदान में उतारा है, वहीं कांग्रेस ने चंद्रिका चूड़ासमा और गौरव पांडा को उम्मीदवार बनाया है।

दो सीटों पर सुबह 9 बजे मतदान शुरु हुआ और यह शाम चार बजे तक चलेगा। मतों की गिनती शाम पांच बजे की जाएगी। दोनों सीटों के लिए अलग-अलग मतदान होने के कारण एक प्रत्याशी को जीतने के लिए सामान्य तौर पर 50 प्रतिशत मतों की जरुरत होगी। वर्तमान स्थिति में प्रत्येक प्रत्याशी को जीतने के लिए 88 मतों की जरुरत होगी।

ANI

@ANI

Gujarat: Voting for by-elections for two Rajya Sabha seats in the state is underway, at the state assembly in Gandhinagar.

View image on TwitterView image on TwitterView image on TwitterView image on Twitter
17 people are talking about this
कांग्रेस अपने 71 विधायकों में से 65 को दो दिन पहले बनासकांठा स्थित रिसॉर्ट में ले गयी थी। पार्टी के एक नेता ने कहा कि ये विधायक सुबह 10.30 बजे मतदान के लिए यहां पहुंचेंगे। इस साल मई में व्रमश: गांधीनगर और अमेठी निर्वाचन क्षेत्रों से लोकसभा चुनाव जीतने के बाद केंद्रीय मंत्रियों अमित शाह और स्मृति ईरानी के इस्तीफा देने के कारण गुजरात से राज्यसभा की दो सीटों के लिए उपचुनाव कराए जाने की जरुरत पड़ी है।

182 सदस्यीय विधानसभा में अपनी संख्या बल के कारण भाजपा दोनों सीटों पर जीतने में सक्षम है। चुनाव आयोग ईसी की अधिसूचना के अनुसार यहां अलग-अलग मतदान हो रहा है। कुल 182 विधायकों में से इस बार 175 अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के लिए योग्य हैं। भाजपा के पास 100 विधायक हैं जबकि कांग्रेस के पास 71 विधायक हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button