ब्रेकिंग
Physical Intelligence in India: भारत में आई नई तकनीक, MEIL और Analog की साझेदारी से बदलेगा इंफ्रास्ट... Bharat Tiwari Encounter: भोजपुर पुलिस पर उठे सवाल, हत्या के नामजद आरोपी अधिकारी को मिली नई जिम्मेदार... Voter List Revision: मतदाता सूची के पुनरीक्षण (SIR) पर मौलाना अरशद मदनी ने जताई चिंता, प्रक्रिया पर ... Karnataka High Court: वकील के साथ मारपीट करने वाली महिला PSI पर कोर्ट सख्त, लगाया 1 लाख का जुर्माना Supaul News: बिहार के सुपौल में मानवता शर्मसार, 1 साल तक कमरे में बंद रही नाबालिग बच्ची; मां को बेचन... Supreme Court PIL: डिजिटल कंटेंट के लिए रेगुलेटरी सिस्टम की मांग, '₹370 की बिरयानी' विवाद पर सुप्रीम... CM Dr. Mohan Yadav in Seoni: सिवनी को मिली 494 करोड़ की सौगात, सीएम यादव ने बांटे कोदो-कुटकी बोनस Jaunpur News: दूल्हा आजाद बिंद हत्याकांड के एक लाख के इनामी आरोपी भोले राजभर ने किया सरेंडर Monsoon Update: 'अल नीनो' के खतरे पर पीएम मोदी सख्त, राज्यों को पानी बचाने और आपदा प्रबंधन के लिए कि... Delhi Green Drive Portal: दिल्ली को 'ग्रीन और क्लीन' बनाने की बड़ी पहल, CM रेखा गुप्ता ने किया पोर्टल...
देश

डॉक्‍टर ने अकेले लगवाई कोरोना वैक्‍सीन, पत्‍नी ने सुनाई खरी-खरी, वीडियो हुआ वायरल

नई दिल्‍ली। डॉक्‍टर साहब को अकेले कोरोना वायरस संक्रमण की वैक्‍सीन लगवाना भारी पड़ गया। पत्‍नी ने फोन पर ही डॉक्‍टर साहब को खरी-खरी सुना दी। गलती से डॉक्‍टर साहब उस समय लाइव थे और ये पूरा वीडियो अब वायरल हो रहा है। ये कोई आम डॉक्‍टर नहीं हैं। ये पद्मश्री से सम्मानित इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष डॉक्‍टर केके अग्रवाल हैं, जिन्‍होंने हाल ही में कोरोना वैक्‍सीन लगवाई है।

डाक्‍टर केके अग्रवाल ने इस वीडियो पर सफाई दी है। उन्‍होंने एक इंस्‍टाग्राम पोस्‍ट में लिखा- मैं उस वीडियो से अवगत हूं, जो सोशल मीडिया पर इन दिनों काफी वायरल हो रहा है। मुझे खुशी है कि इस एक वाक्‍या से लोगों को इस मुश्किल दौर में हंसने का मौका मिला…। साथ ही उन्‍होंने लिखा कि इस पूरे वीडियो को सुनकर लोगों को कोरोना वैक्‍सीन की उपयोगिता के बारे में भी पता चल गया होगा। मुझे पूरा यकीन है और आप भी इस बात से इत्‍तेफाक रखेंगे कि वैक्‍सीन न लेना ज्‍यादा हंसी का विषय है।

इस वीडियो में डॉक्‍टर केके अग्रवाल लाइव हैं। वह अपनी कार में हैं और लोगों को वैक्‍सीन के बारे में ही कुछ बता रहे हैं। इस दौरान उनकी पत्‍नी का फोन आता है और वह पूछती हैं कि क्‍या आपने कोरोना की वैक्‍सीन लगवा ली? डॉक्‍टर साहब बताते हैं कि वह पूछने गए थे कि वैक्‍सीन कब लगेगी, अस्‍पताल वालों ने कहा कि खाली है, अभी लगवा लीजिए। इसलिए उन्‍होंने वैक्‍सीन लगवा ली है। तुमको सोमवार को वैक्‍सीन लग जाएगी।

हालांकि, डॉक्‍टर साहब का जवाब सुनकर पत्‍नी भड़क जाती हैं। उनको लगता है कि डॉक्‍टर साहब ने जानबूझ कर अकेले ही पहले वैक्‍सीन लगवा ली है। इसके बाद तो डॉक्‍टर साहब की पत्‍नी का पारा चढ़ जाता है और वो लगातार बस यही पूछती रहती हैं कि आखिर आपने अकेले वैक्‍सीन कैसे लगवाई? तुम मुझे साथ नहीं ले जा सकते थे। डॉक्‍टर साहब लाख समझाते हैं, ये भी बातते हैं कि वह इस समय लाइव, इस बारे में घर पहुंचकर बात करेंगे। लेकिन पत्‍नी का गुस्‍सा कम होने का नाम ही नहीं लेता। वह कहती हैं अब देखो मैं लाइव जाकर तुम्‍हारी कैसे ऐसी की तेसी करती हूं।

डॉक्‍टर केके अग्रवाल का ये वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो को देखकर अलग-अलग कमेंट कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button