ब्रेकिंग
Punjab High Court Notice to Govt: डीए/डीआर भुगतान में विफलता पर मुख्य सचिव तलब; तरुण चुग का मान सरका... Jalandhar BJP News: जालंधर में भाजपा बस्ती बावा खेल मंडल की नई टीम घोषित; मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्... Punjab UDISE Survey 2026-27: यूडाइस सर्वे के काम में देरी पर शिक्षा विभाग सख्त; 30 सितंबर तक अल्टीमे... Punjab Crime News: गुरदासपुर केंद्रीय जेल में कैदियों में भिड़ंत; सायरन बजते ही इलाके में हड़कंप, 2 ... Jashpur Wildlife News: जशपुर में खेत के पास मिला नर दंतैल हाथी का शव; दुलदुला वन परिक्षेत्र में मची ... Jashpur Crime Action: जशपुर में गुंडागर्दी पर बड़ा एक्शन! हवाई फायर कर मोबाइल लूटने वाले BRCC की सेव... Baloda Bazar Ganesh Visarjan: बलौदा बाजार में गणेश विसर्जन से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च; उपद्रवियों ... Chhattisgarh Infrastructure News: कवर्धा शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति; ₹54 करोड़ की 4-लेन फोरलेन परिय... EC Voter List SIR Row: दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति पर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान; कांग्रेस बोली- 'ज... FJCCI Demand Ranchi: उद्घाटन के 3 साल बाद भी बंद पड़ा रांची ट्रांसपोर्ट नगर! FJCCI ने परिवहन सचिव रा...
मनोरंजन

Bigg Boss 14: अभिनव शुक्ला की आंखों से छलके आंसू, राखी सावंत के ‘एंटरटेनमेंट’ को बताया टॉर्चर

नई दिल्लीl बिग बॉस 14 वीकेंड का वार का हालिया प्रोमो जारी कर दिया गया हैl इसमें अभिनव शुक्ला को भावुक होते देखा जाएगाl अभिनव कहते नजर आएंगे कि राखी सावंत ने उनका दिल तोड़ दिया हैl अभिनव कहते है कि राखी की गंदी हरकतों को ‘मनोरंजन’ का नाम नहीं दिया जा सकताl यह उन्हें काफी घटिया लगता हैl

इसके अलावा अभिनव ने यह भी कहा है कि यह उनकी गलती थी कि उन्होंने राखी सावंत को अपने करीब आने दियाl इसके साथ ही उन्होंने राखी सावंत को सचेत है किया कि वह उनसे दूर रहेंl पिछले कई दिनों से राखी सावंत अभिनव शुक्ला को परेशान कर रही हैl राखी सावंत का कहना है कि वह अभिनव शुक्ला के प्यार में पागल है और वह लगातार उन्हें पाने की कोशिश कर रही हैl हालांकि अब अभिनव शुक्ला को राखी सावंत का प्यार एक प्रताड़ना लग रही हैl

बिग बॉस 14 के हालिया प्रोमो में हम रूबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला को रोते हुए देखेंगेl अभिनव शुक्ला राखी सावंत के एंटरटेनमेंट को टॉर्चर करार देते हैंl साथ ही राखी सावंत से अपील करते हैं कि वह उनसे दूर रहेंl राखी सावंत रुबीना से कहती है कि वह अभिनव को उनसे छीन लेंगीl रुबीना दिलैक राखी सावंत के एंटरटेनमेंट को घटिया बताती हैl अभिनव कहते है कि इस शो में राखी सावंत ने उन्हें सबसे ज्यादा हर्ट किया हैl वीडियो के अंत में अभिनव शुक्ला को रोते हुए देखा जाएगाl जबकि रुबीना दिलैक उन्हें समझाने का प्रयास करती हैl

एक अन्य वीडियो में अभिनव शुक्ला सलमान खान से भिड़ जाते हैं और वह कहते हैं कि उन्हें राखी सावंत का मनोरंजन पसंद नहीं हैl वह यह भी कहते हैं कि वह शो छोड़ने को तैयार है अगर सलमान इस प्रकार की हरकतों को मनोरंजन समझते हैं। इस बार के बिग बॉस में रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला की जोड़ी काफी पसंद की जा रही हैंl

Related Articles

Back to top button