ब्रेकिंग
Gulmarg Accident: बारामूला में शेल फटने से बड़ा हादसा; मृतक की पहचान हुई, प्रशासन ने झूठी खबरों के खि... PM Modi Seychelles Visit: सेशेल्स पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी; हिंद महासागर में भारत की बढ़ेगी र... Delhi BJP Organization: दिल्ली भाजपा ने 11 संगठनात्मक जिलों की नई टीम घोषित की; 33% महिलाओं को मिला ... Delhi Police Controversy: आदर्श नगर में पुलिस सब-इंस्पेक्टर पर महिलाओं को थप्पड़ मारने का आरोप; CCTV... Pakistan Mobile Network in J&K: जम्मू-कश्मीर सीमा के अंदर आ रहे पाकिस्तानी मोबाइल सिग्नल; सुरक्षा एज... Datia News: दतिया के मंदिर में ताजियों की सलामी; 200 साल पुरानी परंपरा से दिखी हिंदू-मुस्लिम एकता की... Kanpur Crime News: महंत पर हमले का आरोपी हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर गिरफ्तार? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप Bareilly Accident News: कार रोकने के प्रयास में किसान की दर्दनाक मौत; घर के बाहर ढलान पर फिसल गई थी ... Noida Authority New Office: CM योगी आदित्यनाथ ने किया नोएडा के नए हाईटेक प्रशासनिक भवन का लोकार्पण; ... Mumbai Muharram Case: मुंबई में मोहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा खुलासा; जहरीले कैप्सूल बांटने वाला गिरफ्त...
मनोरंजन

Saif Ali Khan और प्रभास की फ़िल्म ‘आदिपुरुष’ की शूटिंग शुरू, शिल्पा शेट्टी ने ख़त्म की ‘हंगामा 2’

नई दिल्ली। भारतीय फ़िल्म इंडस्ट्री वक़्त के साथ अपने पुराने अंदाज़ में लौट रही है। सिनेमाघरों को 100 फीसदी क्षमता के साथ संचालित किये जाने की अनुमति मिल चुकी है और फ़िल्मों की शूटिंग भी रफ़्तार पकड़ रही है। जनवरी से अब तक कई बड़ी फ़िल्में देश के विभिन्न शहरों और पर्यटन स्थलों पर शूटिंग कर रही हैं। वहीं, कुछ फ़िल्मों की शूटिंग मुकम्मल हो चुकी है। इस रिपोर्ट में ऐसी ही फ़िल्मों की बात।

आदिपुरुष का आरम्भ

तानाजी- द अनसंग वॉरियर बनाने वाले निर्देशक ओम राउत अब आदिपुरुष लेकर आ रहे हैं। यह एक महत्वाकांक्षी और बड़े बजट की फ़िल्म है। रामायण की कहानी से प्रेरित फ़िल्म में बाहुबली एक्टर प्रभास भगवान राम के रोल में हैं, जबकि सैफ़ अली ख़ान रावण का किरदार निभाएंगे। फ़िल्म में कृति सेनन सीता के रोल में हैं। ओम राउत ने 2 फरवरी को ट्वीट करके बताया कि आज से फ़िल्म की शूटिंग शुरू हो गयी है। उन्होंने एक पोस्ट शेयर की, जिसमें सिर्फ़ फ़िल्म का टाइटल लिखा है और उसके नीचे अंकित है आरम्भ। इस फ़िल्म को सह-निर्माण भूषण कुमार कर रहे हैं। आदिपुरुष को तेलुगु समेत दक्षिण भारत की सभी भाषाओं और हिंदी में बड़े पैमाने पर रिलीज़ किया जाएगा। फ़िल्म में वीएफएक्स का भारी-भरकम इस्तेमाल होगा।

हंगामा 2 का अंत

प्रियदर्शन एक बार फिर निर्देशक के रूप में लौट रहे हैं। अपनी हिट कॉमेडी फ़िल्म हंगामा के सीक्वल के साथ प्रियदर्शन वापसी कर रहे हैं। दूसरे पार्ट में परेश रावल, शिल्पा शेट्टी, मीज़ान जाफरी और प्रणीता सुभाष मुख्य भूमिकाओं में हैं। फ़िल्म की शूटिंग एक फरवरी को पूरी हो गयी। शिल्पा शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट करके इसकी सूचना दी, जिसमें फ़िल्म के सारे कलाकार और महत्वपूर्ण लोग निर्देशक प्रियदर्शन के साथ नज़र आ रहे हैं।

कुछ साल की फुर्सत के बाद शिल्पा एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौट रही हैं। इस फ़िल्म के अलावा साबिर ख़ान की निकम्मा में भी शिल्पा दिखायी देंगी। इस फ़िल्म की शूटिंग पहले ही पूरी हो चुकी है। फ़िल्म मेंं शिल्पा के साथ भाग्यश्री के बेटे अभिमन्यु दसानी और यू-ट्यूबर शर्ली सेतिया मुख्य किरदारों में हैं। शर्ली का यह बॉलीवुड डेब्यू है।

Related Articles

Back to top button