ब्रेकिंग
Haryana Politics News: राव इंद्रजीत सिंह ने अहीरवाल समाज से की एकजुट रहने की अपील, शहीदी दिवस पर कार... Jind Swine Flu News: जींद में स्वाइन फ्लू से सरकारी कर्मचारी की मौत, दो नए मरीज मिलने से स्वास्थ्य व... Innovative Farmers Meet Ladwa: मुख्यमंत्री ने किसानों को दिए खेती के टिप्स, प्राकृतिक खेती और पराली ... Panchkula Ration Depot Meeting: मंत्री राजेश नागर का ऐलान, डिपोधारकों को अब 1 किलो के पैकेट में मिले... Delhi News Astha Kunj Park: एलएलबी छात्र ने मिटाए थे गैंगरेप के सबूत, कालकाजी मामले में नए खुलासे Kalkaji Gangrape Investigation Update: आसिफ और उसके साथियों ने मिटाए थे सबूत, पार्क की सुरक्षा व्यवस... IMD Weather Update 24 September: बंगाल की खाड़ी में डीप डिप्रेशन का असर, यूपी-बिहार समेत कई राज्यों ... Bhopal Murder News: भोपाल में चरित्र शंका में पति ने की पत्नी की हत्या; जहर खाने की झूठी कहानी गढ़ी,... Raipur Child Kidnapping News: गुढ़ियारी में 1 साल के बच्चे का अपहरण; कमर में बांधकर बाइक से भागा आरो... Bilaspur High Court PIL News: टॉयलेट में बर्तन धोने को मजबूर मरीज! कोर्ट कमिश्नर की रिपोर्ट पर चीफ ज...
देश

Parv Snan 2021: पर्व स्नान पर ट्रेन से आ रहे हैं तो इन बातों का रखें खास ख्याल, वरना नहीं कर पाएंगे हरिद्वार की यात्रा

हरिद्वार।  फरवरी में होने वाले पर्व स्नान पर यदि ट्रेन से हरिद्वार आना है तो आपका रिजर्वेशन होना जरूरी है। आरक्षित टिकट न होने पर आप हरिद्वार की यात्रा नहीं कर सकेंगे। फरवरी में होने वाले पर्व स्नान के लिए रेलवे ने यह व्यवस्था की है। इसके अलावा, स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के पास 72 घंटे की आरटीपीसीआर जांच की निगेटिव रिपोर्ट होना जरूरी है। बस और निजी वाहन से हरिद्वार आने वाले श्रद्धालुओं को राज्य के बार्डर पर आरटीपीसीआर जांच की निगेटिव रिपोर्ट दिखानी होगी। जिन यात्रियों के पास निगेटिव रिपोर्ट नहीं होगी, उन्हें लौटा दिया जाएगा। स्थानीय श्रद्धालुओं को कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट की बाध्यता से मुक्त रखा गया है।

हरिद्वार में होने वाले महाकुंभ के शाही स्नान से पहले 11 फरवरी को मौनी अमावस्या, 16 को वसंत पंचमी और 27 फरवरी को माघ पूर्णिमा का स्नान है। कोविड को देखते हुए स्नान सुरक्षित हो, इसके लिए केंद्र की एसओपी का पालन किया जा रहा है। उत्तराखंड सरकार और रेलवे प्रशासन भी आपस में समन्वय बनाकर काम कर रहे हैं।

उत्तर रेलवे की वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रेखा शर्मा ने बताया कि स्नान पर्व पर ट्रेन से हरिद्वार आने वाले श्रद्धालुओं को रिजर्वेशन कराकर ही यात्र करनी होगी। उन्होंने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे की ओर से टिकट काउंटरों के पास आश्रय स्थल भी बनाए गए हैं। हरिद्वार में चार और ज्वालापुर में पांच अतिरिक्त टिकट काउंटर बनाए गए हैं।

रेलवे प्रशासन के अनुसार फिलहाल हरिद्वार रूट पर 21 जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही हैं। राज्य सरकार की मांग पर अतिरिक्त ट्रेनों का संचालन किया जा सकता है। कोविड प्रोटोकॉल और यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था राज्य सरकार की ओर से की जाएगी।

Related Articles

Back to top button