ब्रेकिंग
Chandigarh News: एक्ट्रेस का आरोप- डेरा प्रमुख के ड्राइवर ने किया शोषण, न्याय के लिए निहंग नेता की श... Panchkula News: पंचकूला मेयर कार्यालय और प्रसिद्ध मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप Coalgate Case: नवीन जिंदल और पूर्व कोयला सचिव पीसी पारेख को कोर्ट का सम्मन, 17 जुलाई को पेश होने के ... नारायणगढ़ सुसाइड केस: पीड़िता की बहन का सनसनीखेज आरोप, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल Kaithal ACB Action: एनओसी और क्लेम सेटलमेंट के नाम पर घूस मांगना पड़ा भारी, महिला एजेंट धरायी Gwalior News: पुरानी छावनी से गायब 6 साल का मासूम सकुशल मिला, 'ऑपरेशन कन्हैया' रहा सफल Sehore Gas Leak News: सोनकच्छ टोल के पास अमोनिया गैस टैंकर में रिसाव, पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा ह... Morena News: पशुपालन विभाग के चपरासी ने पिस्टल लेकर उप संचालक को दी धमकी; वेतन कटने से था नाराज Morena News: लश्करीपुरा में मजदूर के घर बड़ी चोरी, 3 लाख का माल पार; पुलिस FIR दर्ज करने में सुस्त Gwalior News: पुलिस लाइन के सिपाही की संदिग्ध मौत, शिवपुरी लिंक रोड पर मिला शव
देश

लोकसभा की कार्यवाही आज सुबह 10 बजे से, कई महत्वपूर्ण बिल हो सकते हैं पास, भाजपा ने जारी किया व्हिप

नई दिल्ली: लोकसभा की कार्यवाही बजट सत्र के पहले भाग के आखिरी दिन शनिवार को सुबह दस बजे से ही शुरू हो जाएगी। कोविड-19 के संकट के चलते इस सत्र में अब तक निचले सदन का कामकाज शाम चार बजे से शुरू हो रहा था जो रात नौ बजे तक चलता था। दूसरी ओर, 13 फरवरी को राज्यसभा की कार्यवाही रद कर दी गई है। कल सदन में कई महत्वपूर्ण बिल पर चर्चा होगी। वहीं भाजपा द्वारा अपने सांसदों को तीन-लाइन व्हिप जारी किया गया है। लोकसभा में 13 फरवरी यानी शनिवार को कुछ महत्वपूर्ण बिजनेस बिल पर चर्चा होगी और सदन में पास किया जा सकता है। पार्टी ने लोकसभा में सभी भाजपा सदस्यों से अनुरोध है कि वे कल सुबह 10 बजे से दिन भर सदन में सकारात्मक रूप से उपस्थित रहें और सरकार के पक्ष का समर्थन करें।

बजट सत्र के पहले चरण का अंतिम दिन

लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला ने शुक्रवार को प्रश्नकाल खत्म होने के बाद बताया कि निचले सदन के लिए यह फैसला सभी सदस्यों की अपील के बाद लिया गया है। इस बजट सत्र की शुरुआत से ही लोकसभा की कार्यवाही शाम चार बजे से रात नौ बजे तक चलती रही है। केवल 29 जनवरी को राष्ट्रपति के अभिभाषण वाले दोनों सदनों के संयुक्त सत्र के दिन और बजट के दिन एक फरवरी को लोकसभा की कार्यवाही सुबह से शुरू हो गई थी। कुछ अरसे पहले दोनों सदनों की कार्यवाही को भी दो दिन कम करके 15 फरवरी के बजाय सत्र के प्रथम खंड का समापन 13 फरवरी के कामकाज के बाद करने का फैसला लिया गया था।

लेकिन राज्यसभा के सचिवालय के अनुसार अब 13 फरवरी को होने वाली राज्यसभा की कार्यवाही रद कर दी गई है और लोकसभा की कार्यवाही सुबह दस बजे से ही शुरू कर दी जाएगी। हालांकि आदेश के मुताबिक इस दिन कोई प्रश्नकाल नहीं होगा। पहले राज्यसभा की कार्यवाही सुबह नौ बजे से लेकर दोपहर दो बजे तक होने वाली थी जो अब रद हो चुकी है। बजट सत्र का दूसरा भाग दोनों सदनों में आठ मार्च से शुरू होगा जो आठ अप्रैल तक जारी रहेगा।

कोरोना वायरस के कारण बदला था सिस्टम

गौरतलब है कि बजट सत्र में राज्यसभा की बैठक शुरू होने का समय सुबह नौ बजे और लोकसभा की बैठक शुरू होने का समय शाम चार बजे रहा। कोरोना वायरस के कारण प्रत्येक सदन की बैठक में सदस्यों के सामाजिक दूरी बनाते हुए दोनों सदनों में बैठने की व्यवस्था के मद्देनजर समय में यह बदलाव किया गया। सामान्य तौर पर दोनों सदनों की बैठक सुबह 11 बजे शुरू होती है।

Related Articles

Back to top button