ब्रेकिंग
Abhay Chautala Statement: नूंह में होगी इनेलो की राज्यस्तरीय रैली, अभय चौटाला ने कहा— हरियाणा में बन... Gwalior Achleshwar Mahadev Trust Election 2026: अचलेश्वर महादेव न्यास चुनाव की तारीख तय; 11 अक्टूबर ... West Zone Judiciary Conference 2026: ग्वालियर में न्यायिक शिक्षा पर बड़ा आयोजन; 60 से ज्यादा जज और C... Delhi High-Tech Parking News: इलेक्ट्रिक वाहनों को पार्किंग फीस में 50 प्रतिशत की छूट, एनडीएमसी ने द... Delhi Crime News: पुलिसकर्मी बनकर 17 वर्षीय नाबालिग के साथ दरिंदगी, मुख्य आरोपी एनकाउंटर के बाद गिरफ... Monsoon Update 2026: मानसून की विदाई के बीच कई राज्यों में मूसलाधार बरसात का दौर जारी, जानें मौसम वि... CGSSB Lecturer Vacancy 2026: 8 विषयों में होगी शिक्षकों की भर्ती; 29 नवंबर को संभावित परीक्षा, व्याप... Durg Crime News: कॉलेज की फीस भरने के लिए बने चैन स्नेचर; दुर्ग में इंजीनियरिंग के दो छात्र-छात्रा ग... Korba News: छोटे भाई को बचाने भालू से भिड़ा बड़ा भाई! छातीबहार के जंगल में हादसा, एनजीओ की लापरवाही ... Janjgir Gambling Raid: बनारी में सूने मकान में चल रहा था हाई-प्रोफाइल जुआ; पुलिस ने निकाला कारोबारिय...
विदेश

सीमा पर जारी तनाव के बीच राजस्थान से लगती सीमा के निकट पाकिस्तान कर रहा युद्धाभ्यास

इस्लामाबाद। भारत के साथ सीमा पर जारी तनाव के बीच पाकिस्तानी सेना की एक टुकड़ी थार के रेगिस्तान में युद्धाभ्यास कर रही है। ‘जिदर उल हदीस’ नाम का यह अभ्यास 28 जनवरी को शुरू हुआ था और 28 फरवरी तक चलेगा। जिस इलाके में यह युद्धाभ्यास किया जा रहा है वह राजस्थान की सीमा से सटा है। चार सप्ताह तक चलने वाले इस युद्धाभ्यास का उद्देश्य रेगिस्तान में रक्षा तैयारियों को परखना है।

इस अभ्यास में पाकिस्तानी सेना की कराची कॉर्प हिस्सा ले रही है। पाकिस्तान छोर कैंटोनमेंट से लगभग 74 किलोमीटर आगे युद्धाभ्यास कर रहा है। छोर में सेना का डेजर्ट वारफेयर स्कूल है। यह स्थान सिंध के हैदराबाद से 165 किलोमीटर दूर है। रेगिस्तानी परिस्थितियों में युद्ध के लिए सेना को तैयार करने के लिहाज से 1987 में इस स्कूल की स्थापना की गई थी। दो लाख वर्ग किलोमीटर में फैला थार रेगिस्तान भारत और पाकिस्तान के बीच प्राकृतिक तौर पर सीमा का निर्धारण करता है। शुक्रवार को अरब सागर में पाकिस्तान ने एक सप्ताह के बहुराष्ट्रीय नौसैनिक अभ्यास की शुरुआत की। 11 फरवरी से 16 फरवरी तक चलने वाले इस अभ्यास में अमेरिका, रूस, चाइना और तुर्की समेत 45 देश हिस्सा ले रहे हैं। इस युद्धाभ्यास को अमन-2021 नाम दिया गया है।

राजमार्गो की देखभाल के लिए ड्रोन तैनात करेगा पाकिस्तान

राजमार्गो की देखभाल के लिए पाकिस्तान ड्रोन तैनात करेगा। जियो न्यूज ने हाईवेज एंड मोटरवेज पुलिस के हवाले से बताया कि कुछ ही दिनों में इस नई योजना को अमलीजामा पहना दिया जाएगा। ड्रोन सड़कों पर चौबीस घंटे चलने वाले वाहनों का ना केवल रिकॉर्ड उपलब्ध कराएगा बल्कि यातायात को नियंत्रित करने में प्रभावी भूमिका अपनाएगा। इससे अपराध को नियंत्रित करने में भी मदद मिलेगी।

Related Articles

Back to top button