ब्रेकिंग
भागलपुर में गंगा का कहर: ऊर्जा मंत्री के पैतृक गांव राघोपुर में 60 फीट टूटा तटबंध, कई इलाकों में फैल... नीम करोली बाबा के कैंची धाम में निर्माणाधीन 'ॐ पुल' पर गहराया विवाद, पीएमओ पहुंची शिकायत JPSC कंबाइंड सिविल सर्विसेज प्री परीक्षा 2025 में धांधली की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, कें... अयोध्या में सावन में मछली भोज पर बवाल: सीएम योगी बोले- 'राम-राम चिल्लाते हैं और दावत उड़ाते हैं', अज... दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से आफत: सड़कें बनीं तालाब, ट्रैफिक जाम और 7 उड़ानें जयपुर डायवर्ट भरत तिवारी के घर पहुंचे पावर स्टार पवन सिंह: भतीजी ने बांधी राखी, परिजनों ने लगाई निष्पक्ष जांच की ग... झारखंड में नौकरी अभ्यर्थियों के प्रदर्शन पर पुलिस का कड़ा एक्शन: गिरिडीह और हजारीबाग में 3 नई FIR, 9... तनाव के बीच पाक सेना प्रमुख असीम मुनीर का तेहरान दौरा: क्या 'मक्का डिफेंस पैक्ट' में शामिल होगा ईरान... गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने ली खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या की जिम्मेदारी: लीक ऑडियो में... EPF में गलत जॉइनिंग या एग्जिट डेट से रुक सकती है पेंशन और ट्रांसफर: जानिए ऑनलाइन ठीक करने का आसान तर...
देश

विधानसभा चुनाव से पहले ममता का पीएम मोदी को पत्र, टीका खरीदने में मदद का किया आग्रह

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विधानसभा चुनाव से पहले पत्र लिखा है। उन्होंने कोरोना टीकों की खरीद को लेकर मदद का आग्रह किया है। दरअसल, पश्चिम बंगाल सरकार राज्य के लोगों को मुफ्त वैक्सीन उपलब्ध करवाना चाहती है, ऐसे में वह बड़े पैमाने पर कोरोना टीका खरीदना चाहती है।

ममता बनर्जी ने लिखा, ‘पश्चिम बंगाल सरकार राज्य के सभी लोगों को मुफ्त वैक्सीनेशन के लिए टीका खरीदना चाहती है। मैं पीएम मोदी से अपील करती हूं कि टीकों की खरीद में हमारी मदद करें जिससे की राज्य के लोगों को मुफ्त में यह वैक्सीन दिया जाए।’

बता दें कि इस साल पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। जिसे लेकर जोर-आजमाइश शुरू हो चुकी है। सभी राजनीतिक दल अपने मतदाताओं को रुझाने की कोशिशों में लगे हुए हैं। ऐसे में बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर सभी लोगों के लिए कोरोना की वैक्सीन मुफ्त करने की मांग की है। हालांकि अभी तक इस पर सरकार की ओर से कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।

Related Articles

Back to top button