ब्रेकिंग
Ayatollah Ali Khamenei Funeral: ईरान के दिवंगत नेता अली खामेनेई का अंतिम संस्कार 4 जुलाई से; मशहद मे... Delhi Crime News: त्रिलोकपुरी में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला से दरिंदगी; ईंट से हमला कर दिया दुष्कर्म, ... Global Kashmiri Pandit Conclave: 'वापसी ही सबसे सच्ची जीत है', श्रीनगर में बोले उपराज्यपाल मनोज सिन्... Maharashtra Politics: उद्धव ठाकरे ने बुलाई सांसदों की आपात बैठक; क्या शिवसेना (UBT) में टूट की है तै... Banke Bihari Temple News: क्या जर्जर हो रहा है बांके बिहारी मंदिर? दरारों की चर्चाओं के बीच हाई पावर... TMC Crisis in Bengal: तृणमूल कांग्रेस में बड़ी टूट के संकेत; सुदीप बंद्योपाध्याय के बागी खेमे में शाम... Next Chief of Army Staff: जनरल उपेंद्र द्विवेदी की जगह लेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ; केंद्र सरकार ... NEET Re-Exam Update: परीक्षा में छात्रों को मिलेगा 15 मिनट का अतिरिक्त समय; शिक्षा मंत्री ने दी बड़ी ... Kainchi Dham Traffic Plan: कैंची धाम मेले के लिए प्रशासन का रूट चार्ट जारी; मंदिर तक सिर्फ शटल से मि... Broken Hair Vastu Tips: क्या टूटे बालों को इधर-उधर फेंकना अशुभ है? जानें इसके पीछे का ज्योतिषीय कारण
टेक्नोलॉजी

Twitter ने पेश किया गया नया फीचर, अब ट्वीट पोस्ट करके कमा सकेंगे पैसे, जानें कैसे

नई दिल्ली। माइक्रोब्लॉगिंग साइट Twitter का इस्तेमाल यूजर्स अपनी भावनाओं को शेयर करने के लिए करते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए कंपनी अभी इस प्लेटफॉर्म पर यूजर्स की सुविधा के लिए कई खास व उपयोगी फीचर्स पेश करा चुकी है। वहीं अब कंपनी ने इस बार यूजर्स को Twitter का उपयोग कर पैसे कमाने का मौका दिया जा रहा है। इसके लिए कंपनी ने एक खास फीचर पेश किया है। इस फीचर का उपयोग कर यूजर्स अपने फॉलोअर्स से कमाई भी कर सकते हैं। आइए डिटेल से जानते हैं इस फीचर के बारे में सबकुछ।

The Verge की रिपोर्ट के अनुसार जल्द ही आपको Twitter पर कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। इनमें से एक है सुपर फॉलो पेमेंट फीचर और इस फीचर का इस्तेमाल कर यूजर्स Twitter पर अपने फॉलोअर्स को अतिरिक्त कंटेंट दिखाने के लिए उनसे पैसे चार्ज कर सकते हैं। इसमें बोनस ​ट्वीट, न्यूजलेटर की मेंबरशिप और कम्युनिटी ग्रुप तक पहुंच आदि सुविधाएं शामिल हैं।

रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि Twitter पर जिन यूजर्स के फॉलोअर्स की संख्या ज्यादा है वे सुपर फॉलो फीचर का उपयोग कर स्पेशल कंटेंट के लिए प्रति माह 4.99 डॉलर यानि लगभग 364 रुपये चार्ज कर सकते हैं। इसका मतलब है कि यदि आपका कोई कंटेंट आपके फॉलोअर्स का पसंद आता है और वे उसका अतिरिक्त कंटेंट प्राप्त करना चाहते हैं तो उसके लिए उन्हें पैसे का भुगतान करना होगा। फॉलोअर्स को स्पेशल कंटेंट देखने और न्यूजलेटर की मेंबरशिप प्राप्त करने के लिए हर महीने 364 रुपये देने होंगे। बता दें कि यूट्यूब पर भी यूजर्स को डाउनलोडिंग और स्पेशल कंटेंट के लिए अलग से सब्सक्रिप्शन लेना पड़ता है। रिपोर्ट में यह भी स्पष्ट किया गया है कि कंटेंट से होने वाली कमाई में कुछ प्रतिशत हिस्सा Twitter का भी होगा, हालांकि, अभी यह खुलासा नहीं किया गया है कि इसमें Twitter की हिस्सेदारी कितने प्रतिशत होगी।

Related Articles

Back to top button