ब्रेकिंग
यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले एनडीए में शुरू हुई सीटों की खींचतान: आजमगढ़ की अतरौलिया समेत 4 सीटो... यूपी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए समाजवादी पार्टी ने कसी कमर: 'इंडिया' गठबंधन में सीट बंटवारे पर बातची... विवाद के बाद पहली बार मथुरा पहुंचे बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री: बांके बिहारी के किए दर्शन, ब्र... रतलाम में भूमिपूजन समारोह के बाद आपस में भिड़े भाजपा नेता: ताल नगर परिषद अध्यक्ष मुकेश परमार को सार्... कटनी की बरही नगर परिषद में सियासी उलटफेर: सामूहिक इस्तीफा देने वाले कांग्रेस पार्षदों में से चार अचा... राजस्थान के रतनपुरा पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव: सुसनेर विधायक भैरों सिंह परिहार के पुत्र के नि... मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से दिसंबर में देशव्यापी आंदोलन का शंखनाद करेगी कांग्रेस: वोट चोरी और सं... बालाघाट के चर्चित रियांश चौहान हत्याकांड का पुलिस ने किया सनसनीखेज पर्दाफाश: प्रेमिका के पिता और भाई... मध्य प्रदेश के रायसेन में ब्लैकमेलिंग से तंग आकर कॉलेज छात्रा ने की आत्महत्या: वीडियो कॉल कर प्रताड़... बालाघाट में बीएससी कृषि के छात्र की संदिग्ध मौत से गरमाया माहौल: सड़क किनारे लहूलुहान हालत में मिला ...
खेल

कप्तान जो रूट ने किया खुलासा, बताया- क्यों इंग्लैंड की टीम टेस्ट सीरीज को कराना चाहती है ड्रॉ

अहमदाबाद। Ind vs Eng: भारत के खिलाफ महत्वपूर्ण चौथे टेस्ट से पहले इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान जो रूट ने कहा है कि यदि उनकी टीम इस टेस्ट सीरीज को ड्रॉ करने में सफल होती है, तो यह एक कप्तान के रूप में उनकी सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक होगी। चार मैचों की टेस्ट सीरीज वर्तमान में भारत 2-1 से आगे चल रहा है। भारतीय क्रिकेट टीम के नजरिए से भी ये मुकाबला काफी अहम है।

मेजबान टीम को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल के लिए क्वालीफाइ करने के लिए अंतिम टेस्ट जीतने या ड्रा करने की आवश्यकता है। वहीं, इंग्लैंड की टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की रेस से बाहर हो चुकी है, लेकिन आखिरी टेस्ट मैच जीतने के बाद 2-2 से सीरीज बराबर करने के इरादे से उतरने वाली है। इंग्लैंड के मैच जीतते ही ऑस्ट्रेलियाई टीम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच जाएगी।

जो रूट ने क्रिकइंफो से बात करते हुए कहा है, “आप हाल के दिनों में घर पर भारत के रिकॉर्ड को देखते हैं तो यह अविश्वसनीय है। इसलिए, हमारे लिए एक ड्रा की गई सीरीज भी वास्तव में एक अच्छी उपलब्धि होगी, खासकर पिछले दो मैचों को हारने के बाद। हमारे पास दो चुनौतीपूर्ण सप्ताह हैं, लेकिन यह हमें एक टीम के रूप में परिभाषित नहीं करता है। हमें इसे कुछ विशेष करने के लिए एक वास्तविक अवसर के रूप में देखना होगा। सीरीज को 2-2 पर खत्म करना भी एक शानदार उपलब्धि होगी। यह खिलाड़ियों के इस समूह का एक शानदार प्रयास होगा।”

कप्तान रूट ने आगे कहा, “कप्तान के रूप में यह मेरी सबसे बड़ी उपलब्धि होगी। पिछले कुछ वर्षों में हमने जो प्रगति की है, वह वास्तव में अच्छी है, विशेष रूप से घर से दूर। यदि हम इस गेम को जीतते हैं तो यह इस दौरे पर छह टेस्ट में से चार मैचों में जीत(दो मैच श्रीलंका के खिलाफ जीते) होगी। यह विदेशी और कठिन परिस्थितियों में एक रास्ता खोजने के लिए खिलाड़ियों की अभूतपूर्व उपलब्धि होगी। तो यह एक टीम के रूप में हमारे लिए एक महान प्रेरक है और अगर हम ऐसा करने में कामयाब रहे तो मुझे इसमें शामिल होने पर बहुत गर्व होगा।”

Related Articles

Back to top button