ब्रेकिंग
Sanctioning Russia and Iran Act: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नए कानून से भारत पर मंडराया भार... Houthi Attacks on Saudi Arabia: सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों के हमलों की भारत ने की कड़ी निंदा, क्षे... North Korea Nuclear Tests Impact: उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षणों से दहल रहा माउंट मंटाप, लगातार बढ... National News: रोजगार मेले में बोले पीएम नरेंद्र मोदी— 'नागरिक देवो भव:' के भाव से काम करें नवचयनित ... Delhi Police Action: केशवपुरम और स्वरूप नगर में सनसनीखेज वारदातें, दुष्कर्म और हत्या के मामलों में आ... Delhi Fire Accident: मोतीनगर में मकान में लगी भीषण आग, एलपीजी सिलेंडर फटने से एक शख्स की मौत Bahadurgarh News: घंटों लाइन में खड़े रहने को मजबूर लोग, आधार अपडेशन के लिए टोकन सिस्टम लागू करने की... Punjab Singer R Nait: कमालपुर में हुई थी शूटिंग, हथियारों वाला वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने शुर... Kaithal Police Action: दुष्कर्म मामले में समझौते का खेल बेनकाब, कोर्ट परिसर में पैसे लेने वाले आरोपी... GT Road Gannaur Crime News: सीसीटीवी में कैद हुआ भीषण सड़क हादसा, पुलिस आरोपी ट्रक चालक की तलाश में ...
देश

टीएमसी नेता के बिगड़े बोल, भाजपा ने चुनाव आयोग में दर्ज कराई शिकायत

नई दिल्ली। भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने टीएमसी विधायक हमीदुल रहमान के खिलाफ चुनाव आयोग पर शिकायत दर्ज कराई है। भाजपा के धर्मेंद्र प्रधान, भूपेंद्र यादव, ओम पाठक, नीरज कुमार और डॉ संजय मयूख आदि कई बड़े नेता शिकायत दर्ज कराने शाम पांच बजे चुनाव आयोग के पास पहुंचे थे।

बता दें कि दो मार्च को टीएमसी विधायक हमीदुल रहमान ने सार्वजनिक बैठक में एक भड़काऊ बयान दिया था, जिसको लेकर शिकायत दर्ज कराई गई है।

वहीं, आज एक बार फिर टीएमसी विधायक ने खुले मंच से विवादित भाषण दिया है। चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने वोटरों को खुली धमकी देते हुए कहा कि जिसका नमक खाते हैं, उसकी नमकहरामी नहीं करते हैं। चुनाव बाद हम उन लोगों से निपट लूगां, जो हमें धोखा देगा। बेईमान लोगों के साध खेला होबे। हम सभी चाहते हैं राज्य में ममता बनर्जी एक बार फिर मुख्यमंत्री बनें।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में हर घर ममता बनर्जी के विकास के एजेंडे में शामिल है और जो लोग दीदी के साथ विश्वासघात करते हैं, हम उनसे चुनाव बाद मिलेंगे। इसके टीएमसी नेता ने कहा कि कांग्रेस-लेफ्ट को वोट मत देना।

Related Articles

Back to top button