ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
देश

देश में फिर लौटने लगा लॉकडाउन! महाराष्ट्र, पंजाब समेत कई राज्यों में नाइट कर्फ्यू; स्कूल-कॉलेज बंद

नई दिल्ली। देश में लगातार बढ़ रहे कोरोना वायरस के मामलों ने राज्य सरकारों की चिंता बढ़ा दी है। हर तरफ के उपायों के बाद भी कई राज्यों में स्थिति नियंत्रण से बाहर होती जा रही है। देश में लगभग ढाई महीने बाद एक दिन में 24 हजार से अधिक नए मामले सामने आए हैं। महराष्‍ट्र, पंजाब, केरल, गुजरात, तमिलनाडु और कर्नाटक में सबसे ज्‍यादा मामले सामने आ रहे है। राजधानी दिल्ली में भी नए मामलों में इजाफा हो रहा है। वहीं, पंजाब में एक बार फिर स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया गया है।

महाराष्ट्र में कोरोना का संक्रमण बेकाबू होता दिख रहा है। कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते औरंगाबाद, नागपुर, परभणी और पुणे में एक बार फिर लॉकडाउन लगाया गया है। महाराष्ट्र में बीते 24 घंटों के दौरान 15 हजार से अधिक नए केस मिले है। औरंगाबाद में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए वीकेंड पर पूरी तरह लॉकडाउन लगाया दिया गया है। नागपुर में 15 से 21 मार्च के बीच लाकडाउन लागू रहेगा। इस दौरान निजी कार्यालय बंद रहेंगे जबकि सरकारी दफ्तरों में 25 प्रतिशत कर्मियों के साथ कामकाज होगा। जरूरी सामानों की आपूर्ति करने वाली दुकानें खुली रहेंगी। लॉकडाउन से पहले बाजारों में लोगों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है।

पंजाब में कोरोना ने फिर बंद कराए स्कूल

पंजाब में भी कोरोना के मामलों में इजाफा हो रहा है। बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य में एक बार फिर स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया गया है। 13 मार्च से ये आदेश लागू होगा। इस दौरान 12वीं कक्षा तक के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों बंद रहेंगे। दूसरी तरफ लुधियाना, पटियाला, मोहाली और फतेहगढ़ साहिब सहित आठ जिलों में नाइट कफ्र्यू लगाया गया है। यह कफ्र्यू रात 11 बजे से लेकर सुबह पांच बजे तक लागू रहेगा।

दिल्ली में मिला दक्षिण अफ्रीकी स्ट्रेन का मरीज

राजधानी दिल्ली में कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं। पिछले 24 घंटे में 431 नए मामले आए हैं। इससे पहले एक दिन में 409 मामले मिले थे। शुक्रवार को दिल्ली में दक्षिण अफ्रीकी कोरोना वायरस के स्ट्रेन का संदिग्ध मरीज मिला। मरीज का लोकनायक अस्पताल में इलाज चल रहा है। केरल का रहने वाला 35 वर्षीय संदिग्ध मरीज बुधवार को दक्षिण अफ्रीका से लौटा था। नए स्ट्रेन की जांच के लिए सैंपल दिल्ली स्थित नेशनल सेंटर फार डिजीज कंट्रोल (एनसीडीसी) लैब भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button