ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
मनोरंजन

Salman Khan की फिल्म ‘राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई’ की रिलीज डेट का हुआ ऐलान, जानें कब होगी रिलीज

नई दिल्ली। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की एक्शन से भरपूर फिल्म ‘राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई’ को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। वहीं फैंस इस फिल्म की रिलीज डेट का लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। तो अब समलान के फैंस का इंतजार खत्म हुआ ‘राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई’ की रिलीज डेट सामने आ चुकी है। सलमान ने अपनी इस ड्रामा, एक्शन और एंटरटेनमेंट से भरपूर फिल्म के नए पोस्ट के साथ ही फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान किया है।

सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी आने वाली फिल्म ‘राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई’ का नया पोस्ट शेयर करने के साथ ही फैंस को बताया कि ये फिल्म 13 मई, 2021 को रिलीज होगी। फिल्म के नए पोस्टर को शेयर करते हुए सलमान खान ने कैप्शन में लिखा- ‘ईद का कमिटमेंट किया था, ईद पर ही आएंगे, क्योंकि एक बार जो मैंने…।’ इस कैप्शन के साथ में सलमान खान ने #RadheOn13thMay #2MonthsToRadhe हैशटैग का भी इस्तेमाल किया है। ‘राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई’ के नए पोस्टर में सलमान खान दबंग अंदाज में नजर आ रहे हैं। तस्वीर में आप देख सकते हैं कि  उन्होंने हाथ में बंदूक पकड़ी हुई है और वह नीचे की तरफ देखते दिखाई दे रहे हैं।

फिल्म की बात करें तो इसमें सलमान खान के अलावा इसमें दिशा पाटनी, रणदीप हुड्डा और जैकी श्रॉफ भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म को सलमान खान फिल्म्स ने जी स्टूडियोज के साथ मिलकर प्रस्तुत किया है, जिसका निर्माण सलमा खान, सोहेल खान और रील लाइफ प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड ने किया है।  फिल्म ईद के मौके पर 13 मई, 2021 में रिलीज़ की जाएगी। इसके अलावा सलमान खान फिल्म ‘अंतिम’ में भी नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में सलमान खान के साथ उनके बहनोई एक्टर आयुष शर्मा और साउथ इंडियन सिनेमा की जानी मानी अभिनेत्री प्रज्ञा जायसवाल लीड रोल प्ले करती नजर आएंगी। प्रज्ञा ने कई सुपरहिट तेलुगू फिल्मों दी हैं। वहीं फैंस उनकी एक्टिंग की जमकर तारीफ करते हैंं।

Related Articles

Back to top button