ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
मनोरंजन

Shahrukh Khan की फिल्म ‘पठान’ के वीडियोज हुए लीक, कार के ऊपर करते नजर आए एक्शन

नई दिल्ली। शाहरुख खान अपनी आगामी फिल्म ‘पठान’ को लेकर काफी चर्चा में हैं। अब सोशल मीडिया पर फिल्म की शूटिंग के दौरान के कुछ वीडियोज तेजी से वायरल हो रहा हैं, जिसको उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और इस वीडियोज पर जमकर लाइक कमेंट कर रहे हैं।

इस दिनों शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ की शूटिंग दुबई में चल रही है और शूटिंग के कुछ वीडियोज सोशल मीडिया पर लीक हो गए हैं, जिसमें शाहरुख खान चलती कार के ऊपर खड़े होकर फाइट सीक्वेंस करते नजर आ रहे हैं। इन वीडियोज को ऑनलाइन सर्कुलेट किया गया है, जिसमें जबरदस्त एक्शन सीन देखने को मिल रहा है। शाहरुख खान की इस फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं, फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी अहम किरदार निभा रहे हैं।

वहीं कुछ मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कुछ वक्त पहले जानकारी मिली थी, कि ‘पठान’ फिल्म में बुर्ज खलीफा के आसपास एक प्रमुख एक्शन सीक्वेंस की योजना बनाई गई थी, जिसमें दुनिया की सबसे ऊंची इमारत के ऊपर शाहरुख खान को दिखाया जाएगा।

हाल ही में सलमान खान ने मुंबई स्थित वाईआरएफ स्टूडियो में शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ में कैमियो शूट किया है। उन्होंने ‘बिग बॉस 14’ के फिनाले में अपनी फिल्मों की शूटिंग के बारे में बता की थी, जिसमें उन्होंने ‘पठान’ और टाइगर 3 का जिक्र किया था।

बता दें कि अभिनेता शाहरुख खान फिल्मों में लगभग 2 साल बाद ‘पठान’ से वापसी कर रहे हैं। उन्हें बड़े पर्दे पर आखिरी बार साल 2018 में आई फिल्म ‘जीरों’ में देखा गया था। इस फिल्म में उनके साथ कटरीन कैफ और अनुष्का शर्मा ने भी अहम रोल प्ले किए हैं। शाहरुख की इस फिल्म में भी सलमान खान ने कैमियो किया है। फिल्म का निर्देशन आनंद एल राय ने किया है। लेकिन ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपना कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी।

Related Articles

Back to top button