ब्रेकिंग
भरत तिवारी के घर पहुंचे पावर स्टार पवन सिंह: भतीजी ने बांधी राखी, परिजनों ने लगाई निष्पक्ष जांच की ग... झारखंड में नौकरी अभ्यर्थियों के प्रदर्शन पर पुलिस का कड़ा एक्शन: गिरिडीह और हजारीबाग में 3 नई FIR, 9... तनाव के बीच पाक सेना प्रमुख असीम मुनीर का तेहरान दौरा: क्या 'मक्का डिफेंस पैक्ट' में शामिल होगा ईरान... गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने ली खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या की जिम्मेदारी: लीक ऑडियो में... EPF में गलत जॉइनिंग या एग्जिट डेट से रुक सकती है पेंशन और ट्रांसफर: जानिए ऑनलाइन ठीक करने का आसान तर... अमरावती जिला महिला अस्पताल के बेबी वार्ड में भीषण आग: वेंटिलेटर ब्लास्ट से 3 नवजातों की दर्दनाक मौत ED का बड़ा एक्शन: मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद और फरीदाबाद में 9 ठिकानों पर छापेमारी, ₹19.91 करोड़ का फर्जी... 🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ...
देश

दिल्ली पुलिस कॉन्सटेबल परीक्षा के नतीजों की घोषणा आज, 27 नवंबर से 14 दिसंबर तक हुए थे सीबीटी

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस कॉन्सटेबल भर्ती परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए आज महत्वपूर्ण दिन है। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) द्वारा दिल्ली पुलिस कॉन्सटेबल (एग्जीक्यूटिव) पुरूष एवं महिला पदों पर भर्ती के लिए आयोजित कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) के नतीजों की घोषणा आज की जानी है। आयोग ने दिल्ली पुलिस कॉन्सटेबल रिजल्ट 2021 को 15 मार्च को जारी किये जाने की जानकारी विभिन्न परीक्षाओं के लिए जारी रिजल्ट कैलेंडर के माध्यम से दी गयी थी। वहीं, एसएससी ने दिल्ली पुलिस कॉन्सटेबल भर्ती परीक्षा का आयोजन देश भर में निर्धारित विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 27 नवंबर से 14 दिसंबर 2020 के बीच किया था।

ऐसे कर पाएंगे चेक दिल्ली पुलिस कॉन्सटेबल रिजल्ट 2021

उम्मीदवारों को अपना दिल्ली पुलिस कॉन्सटेबल रिजल्ट 2021 चेक करने के लिए आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करने के बाद आज, 15 मार्च की तारीख के साथ उपलब्ध कराये जाने वाले लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद उम्मीदवार दिल्ली पुलिस कॉन्सटेबल रिजल्ट नोटिस स्क्रीन पर देख पाएंगे। वहीं, कंप्यूटर आधारित टेस्ट के आधार पर चयन प्रक्रिया के अगले चरण के लिए सफल घोषित उम्मीदवारों की लिस्ट देखने के लिए होम पेज पर दिये गये रिजल्ट के लिंक पर करना होगा। फिर नये पेज पर ‘अदर्स’ के लिंक पर क्लिक करना होगा। फिर 15 मार्च की तारीख के साथ दिये गये रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद सफल उम्मीदवारों की लिस्ट पीडीएफ फॉर्मेट में ओपेन होगी। उम्मीदवार इस फाइल में अपना रोल नंबर सर्च कर पाएंगे।

बता दें कि कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) द्वारा दिल्ली पुलिस में कॉन्सटेबल (एग्जीक्यूटिव) पुरुष एवं महिला के कुल 5836 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना 1 अगस्त 2020 को जारी की गयी थी। आवेदन की प्रक्रिया 7 सितंबर तक चली थी। इसके बाद नवंबर-दिसंबर में कंप्यूटर आधारित टेस्ट का आयोजन किया गया था।

Related Articles

Back to top button