ब्रेकिंग
Labour Welfare News Delhi: दिल्ली में शुरू हुई मोबाइल श्रमिक सेवा, जानिए कैसे काम करेंगी ये वैन और क... Financial Fraud News India: फैंटेसी स्पोर्ट्स ऐप के जरिए ठगी का पर्दाफाश, Paytm और HDFC ट्रांजैक्शन ... Ind vs Jpn T20 News: सानो स्टेडियम में जापानी गेंदबाजों के सामने फ्लॉप हुई भारतीय बल्लेबाजी, अक्षर प... Dadasaheb Phalke Award History: जानिए कब हुई थी शुरुआत और किसे मिला था पहला सम्मान, पढ़ें पूरी सूची ... Malaysia Visa Free Rules 2026: टूरिस्ट वीजा पर नौकरी की तलाश में जाने वाले हो जाएं सावधान, जानिए क्य... Petrol Pump UPI Controversy: क्या वाकई 5 रुपये के चार्ज से हो रहा है भारी नुकसान? जानिए डीलर्स की मा... Government Rules on Tempered Glass: 1 अप्रैल 2027 से बदलेंगे स्क्रीन प्रोटेक्टर के नियम, जानिए क्या ... Khandit Ganpati Murti Niyam: खंडित हो जाए बप्पा की मूर्ति तो क्या पूजा जारी रखनी चाहिए? जानें क्या क... Why Do Airplanes Have Ashtrays: विमान के बाथरूम में ऐशट्रे होने का क्या है रहस्य? पढ़ें सुरक्षा से ज... Madhya Pradesh Police News: वर्दी में लोकप्रियता और कमाई पर लगा 'ब्रेक'; MP पुलिस मुख्यालय ने जारी क...
देश

फिल्म रामसेतु का मुहूर्त शॉट आज अयोध्या में, अभिनेता अक्षय कुमार के साथ आएंगी जैकलीन फर्नांडीज व नुसरत भारूचा

अयोध्या। उत्तर प्रदेश में फिल्म सिटी के निर्माण से पहले ही यहां पर फिल्मों की शूटिंग ने गति पकड़ ली है। लखनऊ के साथ ही वाराणसी व गोरखपुर के बाद अब फिल्म निर्माताओं का रुख रामनगरी अयोध्या की ओर है। अभिषेक शर्मा की फिल्म रामसेतु का आज अयोध्या में मुहूर्त भी प्रस्तावित है। इसी सिलसिले में अभिनेता अक्षय कुमार के साथ अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज तथा नुसरत भारूचा  भी अयोध्या आ रह हैं।

प्रख्यात फिल्म अभिनेता तथा निर्माता अक्षय कुमार गुरुवार को रामनगरी अयोध्या पहुंचेंगे। लखनऊ के बाद मुम्बई में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के दौरान अपनी फिल्म रामसेतु की उत्तर प्रदेश में शूटिंग की चर्चा करने के बाद अब फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार अयोध्या में अपनी फिल्म की शूटिंग करेंगे। इसी सिलसिले में उनका आज अयोध्या में आगमन है। माना जा रहा है कि यहां पर आने के बाद फिल्म अभिनेता रामलला का दर्शन भी कर सकते हैं। इसके साथ ही उनकी फिल्म का मुहूर्त भी प्रस्तावित है।

अभिनेता अक्षय कुमार गुरुवार को अयोध्या आएंगे। उनकी फिल्म रामसेतु का मुहूर्त शॉट यहां प्रस्तावित है। वह अयोध्या में किसी स्थान पर फिल्म का मुहूर्त करेंगे। संभावना जताई जा रही है कि रामलला का दर्शन भी कर सकते हैं। वह अभिनेत्रियों के साथ विशेष विमान से यहां आएंगे। अभी यह साफ नहीं हो सका है कि फिल्म की शूङ्क्षटग कहां होनी है। सुरक्षा के मद्देनजर उनके कार्यक्रम को लेकर गोपनीयता बरती जा रही है। अक्षय कुमार की फिल्म राम सेतु बहुप्रतीक्षित है। गत वर्ष ही इसको लेकर हलचल शुरू हुई थी, जो इस वर्ष मुकाम पर पहुंचेगी। उनके आगमन के मद्देनजर रामनगरी की सुरक्षा व्यवस्था भी सख्त रहेगी। उनके आसपास भी पुलिस का कड़ा पहरा रहेगा। उनके साथ निर्देशक अभिषेक शर्मा, अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस व नुसरत भारूचा समेत फिल्मी दुनिया से जुड़ी दस हस्तियां यहां आएंगी।

अक्षय कुमार ने माना विशेष फिल्म: अक्षय कुमार ने रामसेतु को एक विशेष फिल्म माना है। वह आज अयोध्या में अक्षय कुमार, जैकलीन फर्नांडीज और नुसरत भारूचा अयोध्या के साथ फिल्म का मुहूर्त भी करेंगे। अक्षय कुमार राम सेतु में पुरातत्वविद की भूमिका में हैं। उनके साथ जैकलीन फर्नांडीज और नुसरत भरुचा भी प्रमुख भूमिका में हैं। पुरातत्वविद् अक्षय कुमार, जैकलीन फर्नांडीज और नुसरत भरुचा अयोध्या में फिल्म राम सेतु के मुहूर्त शॉट के लिए मुम्बई से दिन में पहुंचेंगे। रामसेतु का मुहूर्त गुरुवार को अयोध्या में होगा, जबकि फिल्म की शूटिंग मुंबई में होगी।

अमेजन प्राइम वीडियो ने बुधवार को घोषणा की कि वह दिग्गज अक्षय कुमार स्टारर एक्शन-एडवेंचर ड्रामा रामसेतु के सह निर्माता हैं। इस फिल्म में भारतीय संस्कृति और ऐतिहासिक विरासत को कहानी के रूप में दिखाया जाएगा। प्रदेश में पर्यटन के साथ ही प्रदेश सरकार की योजना फिल्मों की शूटिंग को भी बढ़ावा देने की है। सरकार उत्तर प्रदेश में फिल्मों की शूटिंग करने वाले संस्थानों को काफी छूट भी दे रही है। इतना ही नहीं सरकार तो शूटिंग में प्रदेश की प्रतिभाओं को शामिल करने वाले फिल्म निर्माताओं को हर स्तर पर प्रोत्साहित भी कर रही है।

Related Articles

Back to top button