ब्रेकिंग
Serbia Election Results: 14 साल बाद सर्बिया की सत्ता से बेदखल हुए राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुचिच, छात्र... Jhansi News: शादी के तीन महीने बाद होटल में मिली नवविवाहिता की लाश, पति पर हत्या का गंभीर आरोप; सीसी... UP Voter List Error: एमएलसी चुनाव की मतदाता सूची में अजीबोगरीब नाम और गड़बड़ियां, चुनाव आयोग ने गलती... Bollywood News: टाइगर श्रॉफ ने 9 करोड़ में बेचा अपना लग्जरी फ्लैट, हाल ही में हुई फायरिंग की घटना के... Kerala Accident News: एर्नाकुलम में तेज रफ्तार मर्सिडीज का कहर, जज के नाबालिग बेटे की टक्कर से बाइक ... Delhi School Bomb Threat: स्कूल में छुट्टी पाने के लिए छात्रा ने ही दी थी बम की झूठी धमकी, दिल्ली पु... Air India Flight Cancellations: मध्यपूर्व तनाव के चलते एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने बढ़ाईं ... Amit Shah Delhi Meeting: गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस और सीएम के साथ की उच्चस्तरीय बैठक, कानू... Mumbai Protest News: शिवाजी पार्क में आदिवासियों का GenZ जनआक्रोश मोर्चा आज, मंत्रियों के इस्तीफे और... Pakistan Cricket News: सलमान अली आगा की वापसी, मोहम्मद रिजवान बाहर; श्रीलंका के खिलाफ 14 सदस्यीय टेस...
टेक्नोलॉजी

WhatsApp के वो गुप्त फीचर, जो बदल देंगे चैटिंग करने का अंदाज, जानें कैसे करें इस्तेमाल

नई दिल्ली। WhatsApp के फीचर्स के बारे में सभी लोग जानते हैं, लेकिन इसके प्लेटफॉर्म पर कई ऐसे फीचर भी मौजूद हैं, जिनके बारे में बहुत कम यूजर्स को जानकारी है। आज हम आपको यहां व्हाट्सएप के कुछ गुप्त फीचर्स के बारे में बताएंगे, जो आपके बहुत काम आएंगे। आइए जानते हैं व्हाट्सएप के गुप्त फीचर के बारे में विस्तार से…

प्रोफाइल पिक्चर को करें हाइड

अगर आपने WhatsApp प्रोफाइल फोटो को हाइड नहीं किया है, तो कोई भी अनजान व्यक्ति आपकी प्रोफाइल फोटो को डाउनलोड कर सकता है। इससे बचने के लिए WhatsApp में प्रोफाइल हाइड फीचर दिया गया है। ऐसे में यूजर को प्रोफाइल पिक को हाइड कर देना चाहिए। इससे आपकी प्रोफाइल फोटो को केवल वही लोग देख सकें जो आपकी कॉन्टैक्ट लिस्ट में शामिल हैं।

  • WhatsApp Settings के Account ऑप्शन में जाएं।
  • इसके बाद Privacy पर क्लिक करना होगा।
  • जहां Profile photo का विकल्प दिखाई देगा।
  • इसमें आपको तीन ऑप्शन Everyone, My Contacts, और Nobody दिए गए हैं।
  • My Contacts ऑप्शन के क्लिक करने से आपकी फोटो सिर्फ कॉन्टैक्ट के लोगों को दिखाई देगी।

ब्लू टिक को करें टर्न ऑफ 

ब्लू टिक मार्क से सामने वाले व्यक्ति को मालूम चल जाता है कि उसने आपके मैसेज को देखा है या नहीं। लेकिन जब सामने वाले व्यक्ति के मैसेज को आप देखकर इग्नोर कर देते हैं, तो यही ब्लू टिक आपके लिए मुसीबत बन जाता है। ऐसे में बेहतर होगा कि ब्लू टिक को ऑफ कर दें।

  • WhatsApp Settings के Account ऑप्शन में जाएं।
  • जहां आपको Privacy में Read Receipts का ऑपशन दिखेगा।
  • इस Read Receipts ऑप्शन को बंद करना होगा।

ऑटो डाउनलोड को करें टर्न ऑफ 

WhatsApp पर आने वाली फोटो और वीडियो को अपने आप डाउनलोड होने से रोकने के लिए एक खास फीचर दिया गया है, जिसे टर्न ऑफ करने पर यूजर इंटरनेट डेटा की बचत कर सकते हैं।

  • WhatsApp के Settings ऑप्शन को ओपन करें।
  • इसके बाद Storage and Data ऑप्शन में जाना होगा।
  • यहां Media Auto-Download का विकल्प दिखाई देगा।
  • जहां से मोबाइल डेटा और वाई-फाई दोनों के लिए ऑटो डाउनलोडिंग बंद करनी होगी।

Related Articles

Back to top button