ब्रेकिंग
बिलासपुर के खपरगंज बवाल में पुलिस का बड़ा एक्शन: हिस्ट्रीशीटर सुहैल खान समेत 9 गिरफ्तार, अब तक 20 पह... धमतरी में सर्पदंश से कक्षा 8वीं के छात्र की मौत: जमीन पर सोते समय करैत सांप ने डसा, कुरुद के अटंग गा... रायपुर एम्स के मंच से दिखा बदलते छत्तीसगढ़ का स्वरूप: उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने किया छात्रों क... दुर्ग में स्वाइन फ्लू का कहर: 4 नए मरीजों की पुष्टि के बाद आंकड़ा पहुंचा 17, जिला अस्पताल में 10 बेड... बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता: नीलमडगु के जंगलों से भारी मात्रा में हथियार और BGL सेल का डंप... इंदौर में बिना हेलमेट, सीट बेल्ट और इंश्योरेंस नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल: सुप्रीम कोर्ट की रोड सेफ्टी... देवास के SKP कॉलेज में हाथ में कागज की बंदूक लेकर पहुंचे छात्र: 3 माह बाद भी नहीं मिलीं किताबें, प्र... सीधी में बारिश का कहर: कैमूर पहाड़ पर धंसी मुख्य सड़क, अमिलिया-हनुमना मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बंद; ... बर्खास्तगी के 26 साल बाद फिर पहनी CRPF की वर्दी: संत बनकर मंदिर में काटा जीवन, इलाहाबाद हाई कोर्ट से... फर्जी लेडी IAS तृप्ति सिंह पर भोपाल में एक और FIR: MPT में होटल लीज के नाम पर 50 लाख की ठगी; भाई समे...
देश

हादसों को रोकने के लिए मंत्री की हिदायत, गाड़ी चलाने से पहले ड्राइवर करें ये आसन

लखनऊ: यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुए भीषण बस हादसे के बाद परिवहन विभाग एक-एक कील कांटे दुरूस्त करने में लगा हुआ है। इसी के मद्देनजर अब वे एक नया फार्मूला लागू करने जा रहे हैं। इसके तहत वाहन चालक यात्रा के दौरान रास्ते में खाना खाने के बाद या तो ढाबे पर आधे घंटे विश्राम करेंगे या फिर वज्रासन के बाद ही बस चलाएंगे।

परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने प्रदेशभर के विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर यह फार्मूला निकाला है। सुधार के तमाम सुझावों पर चर्चा के साथ ही निर्देश दिए गए हैं कि चालक वज्रासन करने के पश्चात ही वाहन चलाएंगे।

बैठक के दौरान यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुई दुर्घटना को केंद्र में रखते हुए अधिकारियों से कमियों और सुझावों पर कई घंटे चर्चा हुई। परिवहन मंत्री ने बताया कि जांच समिति की रिपोर्ट के अनुसार चालक को झपकी आने की वजह से यह दुर्घटना हुई थी। इसके साथ यह निर्णय भी लिया गया है कि यमुना एक्सप्रेस वे और लखनऊ -आगरा एक्सप्रेस वे पर निरीक्षकों को 24 घंटे तैनात किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि, लंबे रूट पर चार लाख किलोमीटर से कम चली बसों को चलाने का निर्णय लिया गया है। इन रूट पर अनुभवी और अच्छे रिकॉर्ड वाले वाहन चालक तैनात होंगे। वाहन चालकों को काम का बेहतर माहौल दिया जाएगा। सभी बस अड्डों पर व्यवस्थित विश्राम कक्ष होंगे। चालकों की तैनाती सॉफ्टवेयर से निष्पक्षता के साथ होगी और चालकों के लिए प्रति माह स्वास्थ्य परीक्षण की सुविधा और माह में कम से कम चार दिन की छुट्टी अनिवार्य रूप से दी जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button