ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
देश

बांग्लादेश के शहीद स्मारक पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, विजिटर बुक में लिखा संदेश

नई दिल्ली/ढाका। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय बांग्लादेश दौरे पर हैं। कोरोना काल शुरू होने के बाद यह उनकी पहली विदेश यात्रा है। उन्होंने ढाका के सावर में राष्ट्रीय शहीद स्मारक का दौरा किया। यहां उन्होंने पौधारोपण भी किया और विजिटर बुक में अपना संदेश भी लिखा। इसके बाद वह दोपहर में बांग्लादेश के विदेश मंत्री एके अब्दुल मोमन से मुलाकात करेंगे। फिर वह नेशनल डे प्रोग्राम में शामिल होंगे। शाम को वह बापू बंगबंधु डिजिटल वीडियो प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। इससे पहले ढाका एयरपोर्ट पहुंचने पर उनकी आगवानी में प्रधानमंत्री शेख हसीना खुद मौजूद रहीं। यहां उनको ढाका में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी बांग्लादेश की आजादी के स्वर्ण जयंती कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हैं। वह बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान की जन्मशती के अवसर पर आयोजित समारोह में भी हिस्सा लेंगे।

Ads by Jagran.TV

LIVE Updates:

बांग्लादेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सावर के राष्ट्रीय शहीद स्मारक पर विजिटर बुक में अपना संदेश लिखा।

बांग्लादेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ढाका के सावर में राष्ट्रीय शहीद स्मारक पर पौधारोपण किया।

बांग्लादेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सावर में राष्ट्रीय शहीद स्मारक का दौरा किया। प्रधानमंत्री अपने दो दिवसीय बांग्लादेश दौरे पर हैं।

बांग्लादेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ढाका में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

बांग्लादेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ढाका पहुंचे। बांग्लोदश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया। प्रधानमंत्री अपने दो दिवसीय बांग्लादेश दौरे पर हैं।

दौरे से पहले प्रधानमंत्री मोदी का बयान

दौरे से पहले, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वह प्रधानमंत्री शेख हसीना के आमंत्रण पर 26-27 मार्च, 2021 को बांग्लादेश दौरे पर जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें खुशी है कि वह कोविड-19 महामारी के बाद पहली विदेश यात्रा पर किसी पड़ोसी देश जा रहे हैं। इस दौरान उन्होंने यह भी बताया कि वह शुक्रवार को बांग्लादेश के राष्ट्रीय दिवस समारोह व बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान की जन्मशती के अवसर पर आयोजित समारोह में हिस्सा लेंगे। उन्होंने बांग्लादेश की आर्थिक प्रगति को लेकर शेख हसीना के नेतृत्व की प्रशंसा की। साथ ही भारत की ओर से बांग्लादेश को पूरा सहयोग देने की भी बात कही।दोनों के बीच होने वाली द्विपक्षीय वार्ता में सैन्य सहयोग पर खास तौर पर चर्चा होगी। इसके अलावा कनेक्टिविटी परियोजनाओं व ऊर्जा सहयोग के कुछ प्रस्तावों पर हस्ताक्षर होने की भी संभावना है।

जशोरेश्वरी काली मंदिर और ओराकंडी जाएंगे प्रधानमंत्री

अपनी दो दिवसीय यात्रा के दौरान, प्रधानमंत्री मोदी शनिवार को जशोरेश्वरी काली मंदिर और ओराकंडी भी जाने वाले हैं। जशोरेश्वरी काली मंदिर के पुजारी दिलीप मुखर्जी ने कहा कि हमने इस ऐतिहासिक मंदिर में उनके स्वागत की पूरी तैयारी कर ली हैं। हम आशा करते हैं कि वह भारत और बांग्लादेष के लाखों लोगों के लिए प्रार्थना करेंगे। प्राचीन हिंदू मंदिर जशोरेश्वरी काली मंदिर हिदू समाज में काफी अहम माना जाता है। यह 51 शक्तिपीठों में से एक है।

मतुआ समुदाय से करेंगे मुलाकात

इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी गोपालगंज के ओराकंडी जाएंगे। यहां वह मतुआ समुदाय के सबसे बड़े तीर्थ स्थल ठाकुरबाड़ी में दर्शन करेंगे। वह मतुआ समुदाय के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे और इन्हें संबोधित करेंगे, जहां इस समुदाय के श्रीहरिचंद्र ठाकुर ने अपना संदेश दिया था। पिछली बार जब प्रधानमंत्री मोदी ने 2015 में बांग्लादेश की यात्रा की थी, तब  वह राष्ट्रीय राजधानी में ढाकेश्वरी मंदिर गए थे । मोदी की यात्रा पहले पूरा इलाका उत्सवमय हो गया है और अतिरिक्त सुरक्षाबलों की तैनाती के साथ सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Related Articles

Back to top button