ब्रेकिंग
Jharkhand Pride: सरायकेला का चांडिल डैम राष्ट्रीय राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए नामांकित; पूरे राज्य का... Jharkhand Weather Update: रांची, खूंटी, सिमडेगा समेत इन जिलों में यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी; अगले 3 दि... Ranchi News Update: 'राहुल गांधी का सच्चा सिपाही हूं'; योगेंद्र साव ने सीएम हेमंत सोरेन और गठबंधन पर... Giridih Elephant Attack: गिरिडीह में झुंड से बिछड़े हाथी का तांडव; बुजुर्ग को कुचलकर मारा, पत्नी गंभ... Palamu Crime & Tragedy: पलामू के चैनपुर में 25 फीट गहरी कोयल नदी में हादसा; 4 शव बरामद, SDRF चला रही... Jharkhand High Court News: झारखंड हाई कोर्ट को मिले 3 नए जज; चीफ जस्टिस एम एस सोनक ने दिलाई शपथ Raipur Sports Academy Trials: रायपुर में गैर-आवासीय खेल अकादमी के लिए चयन ट्रायल शुरू; जानें तारीखें... Korba News: डिप्टी सीएम अरुण साव का कोरबा दौरा; 15 अक्टूबर तक सड़कें गड्ढा-मुक्त करने के दिए कड़े नि... Raipur Municipal Action: भाठागांव में बाजार खाली कराने के दौरान भारी हंगामा; निगम कर्मचारियों और पुल... Kawardha Cyber Police Action: डिप्टी सीएम पर अभद्र फेसबुक कमेंट पड़ा भारी; साइबर पुलिस ने दो को भेजा...
विदेश

अमेरिका: कैपिटल हिल हिंसा में पुलिसकर्मी की मौत के बाद व्हाइट हाउस का झंडा झुकाया गया, बाइडन ने जताया दुख

वाशिंगटन। अमेरिका संसद भवन एक बार फिर से दहर गया है। अमेरिकी संसद के बाहर गोलीबारी हुई। शुक्रवार को एक वाहन ने यहां दो पुलिसकर्मियों रौंद दिया जिसमें एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई। इसके बाद से यूएस कैपिटल भवन को लॉकडाउन कर दिया है। पुलिसकर्मी विलियम बिली इवांस की मौत के बाद व्हाइट हाउस के झंडे को आधा झुका दिया गया है। सीएनएन के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने इस घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि वह और पहली महिला जिल बाइडन को इस घटना से काफी दुख पहुंचा है।

बाइडन ने कहा कि जिल बाइडन और मुझे अमेरिका aकैपिटल ग्राउंड पर एक सुरक्षा चौकी पर हिंसक हमले के बारे में जानने पर काफी दुख पहुंचा, जिस घटना में यूएस कैपिटल पुलिस के अधिकारी विलियम इवांस की मौत हो गई और उनके एक साथी जीवन से लड़ रह रहे हैं। राष्ट्रपति ने कहा कि हम अधिकारी इवांस के परिवार के लिए अपनी हार्दिक संवेदना और हर किसी को शोक व्यक्त करते हैं। हम जानते हैं कि कैपिटल, वहां काम करने वाले सभी लोगों और इसकी रक्षा करने वाले लोगों के लिए यह कठिन समय है।

इलाके में गोलीबारी की सूचना के बाद पुलिस ने शुक्रवार दोपहर (स्थानीय समयानुसार) यूएस कैपिटल को बंद कर दिया। अमेरिकी कैपिटल पुलिस का कहना है कि सभी कैपिटल बिल्डिंग्स को ‘बाहरी सुरक्षा खतरे के चलते’ बंद कर दिया गया है और कर्मचारियों को सूचित कर दिया गया है कि वे इमारतों में ‘एंट्री’ या ‘एग्जिट’ नहीं कर सकते।

बता दें कि कार टकराने और गोलीबारी की यह घटना कैपिटॉल के पास एक तलाशी चौकी पर हुई. इस घटना ने करीब तीन महीने पहले अमेरिकी कैपिटॉल में घुसी भीड़ द्वारा मचाए गए उत्पात की यादें ताजा कर दी, जब राष्ट्रपति पद पर जो बाइडेन की जीत के संबंध में अमेरिकी संसद के सदस्य मतदान कर रहे थे।

Related Articles

Back to top button