ब्रेकिंग
Haryana PGT Seniority List Revised: हरियाणा में दिव्यांग श्रेणी के 19 पीजीटी शिक्षकों की वरिष्ठता सू... Haryana Road Safety Initiative: हरियाणा में सड़क किनारे खड़े अनुपयोगी बिजली खंभों को हटाने का अभियान... HPSC HCS Final Result 2026: हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, अभिषेक सरोहा ने किया टॉ... बेटी से छेड़खानी करने वाले का हाथ काटने वाले को 2 लाख का इनाम देंगे सांसद पप्पू यादव Kasganj Crime News: कासगंज में डेढ़ माह के मासूम बच्चे की खरीद-फरोख्त का खुलासा, मां समेत पांच आरोपी... Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ में शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे कर सकती है सरेंडर, पुल... कुरुक्षेत्र के पास जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर पथराव, सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताई नाराजगी साधारण परिवार की बेटी से कैसे अंडरवर्ल्ड और माफिया के संपर्क में आई श्रद्धा दुबे? जानिए पूरी क्राइम ... आंध्र प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, जगन ने नायडू सरकार पर लगाया ‘जंगल राज’ का आरोप ग्वालियर सड़क हादसे पर सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, सीएसपी हटाए गए और 3 थाना प्रभारियों समेत 8 पुलि...
देश

गोल्‍ड की स्‍मगलिंग के लिए हैरान करने वाले तरीके अपना रहे तस्‍कर, मंगलुरु एयरपोर्ट पर 1.18 करोड़ का सोना जब्त

मंगलुरु। तीन यात्रियों से तस्करी कर लाया गया 1.18 करोड़ रुपये का सोना जब्त किया गया है। समाचार एजेंसी पीटीआइ के मुताबिक तीनों अलग-अलग खाड़ी देशों से मंगलुरु हवाई अड्डे पर आए थे। सीमा शुल्क अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि तीन अलग-अलग तलाशी अभियान में सोना पकड़ा गया। अभी हाल ही में हैदराबाद एयरपोर्ट पर दुबई से आए यात्रियों के पास से 1.15 करोड़ रुपये का 2.5 किलो सोना बरामद किया गया था।

शुक्रवार को अधिकारियों ने केरल के कसारगोड के निवासी दो यात्रियों को देश में पेस्ट के रूप में सोना तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया। एक यात्री गुरुवार देर रात पहुंचा था। एक अन्य यात्री दुबई से एयर इंडिया के विमान से आया था। इनमें से दो ने जींस शर्ट के प्रेस बटन में सोना छिपाने का प्रयास किया था। उनमें से एक ने जूते में सोने की चेन छिपा रखी थी। इससे 26 लाख रुपये का 576 ग्राम सोना जब्त किया गया।

शनिवार को अधिकारियों ने दुबई से एयर इंडिया के विमान से आए यात्री को पकड़ा। उसने विशेष रूप से डिजाइन इनर गारमेंट, जींस ट्राउजर और घुटनों वाले पैड में सोना छिपा रखा था। उसके पास से 92.27 लाख रुपये का 1.993 ग्राम सोना जब्त किया गया। पिछले महीने 11 मार्च को मंगलुरू अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक महिला यात्री के पास के 1.10 करोड़ रुपये का 2.41 किलो सोना बरामद किया गया था।

केरल के कासरगोड की रहने वाली महिला दुबई से आई थी। वह सोने को अपने अंतर्वस्त्रों में छिपाकर तस्करी कर रही थी। अभी पिछले ही महीने हैदराबाद एयरपोर्ट पर दुबई से आए यात्रियों के पास से 1.15 करोड़ रुपये के मूल्य का 2.5 किलोग्राम सोना बरामद किया गया था। उनके खिलाफ सोना तस्करी के पांच अलग-अलग मामले दर्ज किए गए थे। सीमाशुल्क अधिकारियों ने बताया था कि ये यात्री सामान में रखे मिक्सर-ग्राइंडर मोटर आदि में सोना छिपाकर ले जा रहे थे।

अमूमन सोना की तस्करी बिस्किट के रूप में की जाती रही है लेकिन सीमा शुल्क अधिकारियों की चौकसी के कारण तस्‍करों ने समय के साथ कई तरकीबें अपनाई हैं। तस्‍कर सोने के बिस्किट निगलने तक की ट्रिक अपना चुके हैं। आंकड़े बताते हैं कि हाल के दिनों में मध्य पूर्व और भारत के बीच सोने की तस्करी में इजाफा हुआ है। हाल के दिनों में केरल में सोना तस्‍करी का मामला सियासी रस्‍साकशी की वजह भी बन गया था।

Related Articles

Back to top button