ब्रेकिंग
Bemetara CMHO Suspended: महिला कर्मचारियों से बदसलूकी पड़ी भारी, बेमेतरा CMHO डॉ. अमृतलाल रोहलेडर नि... MP Youth Voters 2028: 1.41 करोड़ युवा वोटरों पर बीजेपी-कांग्रेस की नजर, रील बनाओ-इनाम पाओ से लेकर यु... Rahul Gandhi Indore Visit: राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के लिए इंदौर में बना प्रदेश का... Simhastha 2028 Projects: सिंहस्थ 2028 से पहले इंदौर-उज्जैन सिक्सलेन समेत पूरे होंगे ये 5 बड़े एक्सप्... Owaisi on Uniform Civil Code: 'समान नागरिक संहिता धार्मिक अधिकारों के खिलाफ', भोपाल में ओवैसी का तीख... Bandhavgarh Tiger Reserve: बांधवगढ़ में अब गाइड बोलेंगे फर्राटेदार अंग्रेजी, ईको टूरिज्म बोर्ड ने शु... Bhopal Food Safety Raid: भोपाल के बड़े होटलों-रेस्टोरेंट पर खाद्य विभाग का छापा, काली मिर्च में मिले... VK Jewellers Jalandhar Raid: वीके ज्वैलर्स पर जीएसटी टीम का बड़ा एक्शन, दो घंटे तक खंगाला गया खरीद-ब... Yemen Houthi Rebels Attack: सऊदी अरब के दक्षिण-पश्चिमी इलाकों में हूती हमले, गठबंधन बोला- उठाएंगे सभ... Bravo and Alpha Rescue Mission: ईरान में दुर्घटनाग्रस्त हुआ अमेरिकी विमान, CIA और स्पेशल ऑपरेटर्स ने...
देश

Mount Denali पर तिरंगा फहराकर स्वदेश लौटीं IPS अपर्णा कुमार, एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत

नई दिल्ली। ITBP की नॉर्दर्न फ्रंटियर में डीआईजी पद पर तैनात अपर्णा कुमार ‘सेवन समिट चैलेंज’ (Seven Summits’ Challenge) को पूरा करने के बाद स्वदेश लौट आई हैं। दिल्ली पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। अमेरिका की सबसे ऊंची चोटीमाउंट डेनाली (Mount Denali) पर तिरगा फहराने वाली अपर्णा पहली IPS अफसर हैं। उन्होंने 30 जून को ये उपलब्धि हासिल की।

ANI

@ANI

Aparna Kumar, DIG Northern Frontier ITBP, arrives in Delhi after successfully completing ‘Seven Summit Challenge’. She is the 1st civil servant & IPS officer to achieve this rare feat. She had completed summit of mount Denali (20,310 ft), highest peak of North America, on 30 June

33 people are talking about this
बता दें कि 2002 यूपी कैडर की IPS अपर्णा कुमार ने उत्तरी अमेरिका में माउंट डेनाली को अपने तीसरे प्रयास में सफलता पूर्वक पार किया। माउंट डेनावी की ऊंचाई समुद्र तल से 20 हजार 310 फीट है। इस उपलब्धि को हासिल करने वाली अपर्णा पहली सिविल सेविका और IPS अधिकारी बन गईं।

अपर्णा इससे पहले ही विश्व के छह महाद्वीपों की छह सबसे ऊंची पर्वत चोटियों पर चढाई कर चुकी हैं। हाल ही में उन्होंने अपना दक्षिणी ध्रुव अभियान भी पूरा किया था। दक्षिणी ध्रुव अभियान पूरा करने के बाद अपर्णा कुमार ने 4 अप्रैल से उत्तरी ध्रुव की 111 मील की नॉर्वे के ओस्लो की यात्रा शुरू की। अपर्णा कुमार 13 जनवरी को उत्तरी ध्रुव पर पहुंची थीं। जनवरी में बर्फ पर 111 किलोमीटर पैदल चलने के बाद अपर्णा सफलतापूर्वक दक्षिणी ध्रुव पर पहुंची। इस दौरान उनके साथ 35 किलोग्राम वजन के उपकरण भी थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button