ब्रेकिंग
अक्टूबर में देश के बुनियादी उद्योगों ने पकड़ी तेज रफ्तार, कोर सेक्टर की ग्रोथ सितंबर के 8.2 फीसदी से... 24 नवंबर को मनाई जाएगी कार्तिक पूर्णिमा, पवित्र नदियों में स्नान और दीपदान से प्राप्त होता है अक्षय ... सर्दियों में सेहत का खजाना है मोरिंगा यानी सहजन का सूप, आयरन और विटामिन सी से भरपूर यह रेसिपी इम्युन... रिलीज के 15 दिन बाद भी अपना भारी-भरकम बजट नहीं निकाल पाई रणबीर कपूर और यश की 'रामायण', दो भागों का क... कश्मीर घाटी में स्थानीय आतंकवाद का सफाया, लतीफ भट के मारे जाने के बाद अब जम्मू संभाग के चार स्थानीय ... U19 एशिया कप में चमके वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग, शानदार प्रदर्शन से आलोचकों का मुंह बंद क... प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने वालों को लग सकता है बड़ा झटका, साल के अंत तक 30 फीसदी से ज्यादा बढ़ सकती ... एसससीओ बैठक में हिस्सा लेने नई दिल्ली पहुंचे पाकिस्तानी मंत्री मुसादिक मसूद मलिक, सीमा पार आतंकवाद क... फिक्की के मंच से दिए गए पीएम मोदी के बयान पर राहुल गांधी का तीखा पलटवार, कहा—यह उद्योगपतियों पर आरोप... सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बेंगलुरु के अधूरे हाउसिंग प्रोजेक्ट के 4,500 घर खरीदारों को फ्लैट मिलने...
देश

COVID-19: वैक्सीन के बावजूद बेकाबू हैं हालात, बीते 24 घंटों में 1 हजार से अधिक मौतें, 1,84,372 नए मामले

नई दिल्ली। घातक कोरोना वायरस संक्रमण के कारण बीते 24 घंटों में 1 हजार से अधिक नई मौतें दर्ज हुई वहीं 1 लाख 80 हजार से भी अधिक नए मामले आए हैं जो महामारी की दूसरी लहर से जूझ रहे देश की चिंताजनक हालात का गवाह है। देश में वैक्सीनेशन का काम भी जारी है। इसमें कोई कोताही नहीं बरती जा रही है। संक्रमण से बचाव के लिए देश के अधिकांश राज्यों में तमाम पाबंदियां लगाई गई हैं और सख्ती बरती जा रही है। इसके तहत कई राज्यों ने लॉकडाउन से लेकर नाइट कर्फ्यू जैसे फैसले लिए हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय का आंकड़ा

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार सुबह 8 बजे जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, भारत में पिछले 24 घंटे में COVID19 के 1,84,372 नए मामले आए और 1,027 नई मौतें दर्ज की गई। इसके बाद अब तक देश में कुल संक्रमण का आंकड़ा 1,38,73,825 हो गया और मरने वालों की संख्या 1,72,085 हो गई है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) की ओर से देश में कोरोना टेस्टिंग के आंकड़ों को जारी किया गया। इसमें बताया गया कि मंगलवार तक देश भर में कोरोना वायरस संक्रमण के लिए कुल 26,06,18,866 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 14,11,758 सैंपल केवल कल टेस्ट किए गए।

चार दिवसीय टीका उत्सव

रविवार को (ज्योतिराव फुले की जयंती) से देश भर में चार दिवसीय कोविड-19 वैक्सीन प्रोग्राम ‘टीका उत्सव’ की शुरुआत की गई जो बुधवार (अंबेडकर जयंती) तक है। 2 अप्रैल से सरकार ने 45 वर्ष से अधिक उम्र वालों के लिए वैक्सीन का अभियान शुरू किया। वैक्सीनेशन के पहले फेज में सभी हेल्थकेयर व फ्रंटलाइन वर्करों को वैक्सीन की खुराक दी गई। 1 मार्च से दूसरे फेेज के वैक्सीनेशन के तहत 60 साल से अधिक उम्र वालों व 45 से अधिक कमोरबिडिटी वाले लोगों को वैक्सीन की खुराक दी गई।

विदेशी वैक्सीन को भी मिली अनुमति

मंत्रालय ने बताया कि देश में कुल 11,11,79,578 लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई गई है। बता दें कि देश में 16 जनवरी से वैक्सीनेशन की प्रक्रिया शुरू की गई। इसके तहत देश में विकसित कोविशील्ड व कोवैक्सीन की खुराक लोगों को दी जा रही है। देश के कई राज्यों में वैक्सीन के स्टॉक की कमी को देखते हुए सरकार विदेशी वैक्सीन के इमरजेंसी इस्तेमाल की भी अनुमति दे रही है। इस क्रम में रूस की कोरोना वैक्सीन स्पुतनिक V के इमरजेंसी इस्तेमाल के लिए मंजूरी दी जा चुकी है।

Related Articles

Back to top button