ब्रेकिंग
Haryana PGT Seniority List Revised: हरियाणा में दिव्यांग श्रेणी के 19 पीजीटी शिक्षकों की वरिष्ठता सू... Haryana Road Safety Initiative: हरियाणा में सड़क किनारे खड़े अनुपयोगी बिजली खंभों को हटाने का अभियान... HPSC HCS Final Result 2026: हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, अभिषेक सरोहा ने किया टॉ... बेटी से छेड़खानी करने वाले का हाथ काटने वाले को 2 लाख का इनाम देंगे सांसद पप्पू यादव Kasganj Crime News: कासगंज में डेढ़ माह के मासूम बच्चे की खरीद-फरोख्त का खुलासा, मां समेत पांच आरोपी... Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ में शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे कर सकती है सरेंडर, पुल... कुरुक्षेत्र के पास जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर पथराव, सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताई नाराजगी साधारण परिवार की बेटी से कैसे अंडरवर्ल्ड और माफिया के संपर्क में आई श्रद्धा दुबे? जानिए पूरी क्राइम ... आंध्र प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, जगन ने नायडू सरकार पर लगाया ‘जंगल राज’ का आरोप ग्वालियर सड़क हादसे पर सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, सीएसपी हटाए गए और 3 थाना प्रभारियों समेत 8 पुलि...
विदेश

पाकिस्‍तान में कट्टरपंथियों का बवाल, सात की मौत, इमरान ने इस्लामी संगठन तहरीक-ए-लब्बैक पर लगाया बैन

इस्‍लामाबाद/लाहौर। पाकिस्‍तान (Pakistan) ने कट्टर इस्लामी पार्टी तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान (Tehreek-i-Labaik Pakistan, TLP) को 1997 के आतंकवाद रोधी अधिनियम (Terrorism Act) के नियम 11-बी के तहत प्रतिबंधित कर दिया है। गौर करने वाली बात है कि पाकिस्तान ने यह कदम कट्टर इस्लामी पार्टी के समर्थकों की लगातार तीसरे दिन कानून प्रवर्तन अधिकारियों के साथ झड़प के बाद उठाया है। अब तक इन झड़पों में सात लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 300 से ज्‍यादा पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।

तहरीक-ए-लब्बैक पर बैन 

गृह मंत्री शेख राशिद अहमद (Interior Minister Sheikh Rashid Ahmed) ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि मैंने तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान (टीएलपी) पर 1997 के आतंकवाद रोधी अधिनियम के नियम 11-बी के तहत प्रतिबंध लगाने के लिए पंजाब सरकार की ओर से भेजे गए प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। उन्‍होंने यह भी बताया कि बीते दो दिन में प्रदर्शनकारियों के साथ झड़पों में कम से कम दो पुलिस अधिकारियों की मौत हो चुकी है जबकि 340 से ज्‍यादा घायल हुए हैं।

कट्टरपंथी कर रहे यह मांग 

मालूम हो कि तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान (Tehreek-i-Labaik Pakistan, TLP) पार्टी के समर्थक पैगंबर मोहम्मद का कार्टून प्रकाशित करने के मामले में फ्रांस के राजदूत को निष्कासित करने की मांग कर रहे हैं। उन्‍होंने राजदूत को निष्कासित करने के लिए इमरान खान सरकार को 20 अप्रैल तक का समय दिया था लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने सोमवार को पार्टी के प्रमुख साद हुसैन रिजवी को गिरफ्तार कर लिया। इससे नाराज टीएलपी ने देशव्यापी विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया था। इसी प्रदर्शनों में कई लोगों की मौत हुई है।

खाली कराई गई सड़कें 

मंत्री शेख राशिद अहमद (Sheikh Rashid Ahmed) ने यह भी बताया कि सभी सड़कों को प्रदर्शनकारियों से खाली करा लिया गया है। यही नहीं प्रदर्शनकारियों को प्रमुख शहरों के मुख्य चौराहों से भी हटाया जा चुका है। पाकिस्‍तानी मीडिया की रिपोर्टों के मुताबिक झड़पों में दो प्रदर्शनकारियों की भी मौत हुई है। गौर करने वाली बात यह भी है कि पाकिस्तान की तहरीक-ए-इंसाफ सरकार ने पिछले साल नवंबर में फ्रांसीसी राजदूत को निष्कासित करने पर सहमति जताते हुए एक समझौते पर हस्ताक्षर कर दिए थे।

Related Articles

Back to top button