ब्रेकिंग
Bastar Development News: सहकारिता मॉडल पर चर्चा के लिए बस्तर पहुंचे विभिन्न राज्यों के सहकारिता सचिव... Nana Patekar Demise: पद्म श्री पुरस्कार विजेता मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन... Kisan Andolan Chhattisgarh: धान के बढ़े दाम और बकाया भुगतान की मांग को लेकर किसानों ने निकाली ट्रैक्... Dantewada News: दंतेश्वरी मंदिर में नवरात्रि दुकान आवंटन को लेकर व्यापारियों का विरोध, सड़क पर जगह म... Chhattisgarh Crime News: कमिश्नरेट पुलिस ने जब्त किया 1 क्विंटल 27 किलो गांजा, एनडीपीएस एक्ट के तहत ... Cyber Crime Ranchi: APK फाइल डाउनलोड कराकर बैंक खाता खाली करने वाला शातिर गिरोह सक्रिय, FIR दर्ज India vs West Indies Ranchi: 9 अक्टूबर को खेले जाने वाले दूसरे टी-20 मैच को लेकर प्रशासन और JSCA सतर... Jharkhand Police Action: गिरिडीह में महिला से दुष्कर्म के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पुलिस टीम ... Jamshedpur Police Action: उडिपी रेस्टोरेंट फायरिंग मामले में बड़ा पर्दाफाश, 5 लाख में हुई थी डील; मु... Jharkhand Political News: स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी गई अंतिम विदा, पैतृक गांव नेमरा के लिए रवाना हुआ...
देश

पति बोला, घर से भाग कर आई है तू और कर दी बेरहमी से पिटाई

बिलासपुर। एक विवाहिता ने अपने पति और देवर के खिलाफ मारपीट की शिकायत थाने में दर्ज कराई है। उसका आरोप है कि वह अपना घर छोड़कर देवरानी के घर आई हुई थी जहां पर उसका पति और देवर पहुंचे और उसे घर छोड़कर आने की बात को लेकर उसकी पिटाई कर दी। इस दौरान देवरानी ने बीच बचाव करने की कोशिश की तो देवर ने उसके साथ भी मारपीट की। सरकंडा पुलिस ने पति और देवर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया है।

मूलत: नेहरू चौक स्थित पीडब्ल्यूडी कालोनी में रहने वाली कामेश्वरी पाली ने पुलिस के पास शिकायत करते हुए बताया कि सन 2019 में उसकी शादी विक्रम पाली के साथ हुई है। घर में अक्सर खाना बनाने को लेकर विवाद हुआ करता है।

बीते 15 अप्रैल को सब्जी बनाने के नाम पर ससुराल में विवाद हुआ तो वह वहां से अपनी देवरानी स्वाति धनकर के घर सरकंडा चांटीडीह आ गई थी। इस बीच शाम को उसका पति विक्रम पाली और देवर कौशल पाली वहां पहुंचे। पति ने उसे घर छोड़कर आने की बात को लेकर गाली गलौज देते हुए मारपीट करने लगा।

इस दौरान उसकी देवरानी स्वाति ने बीच-बचाव की कोशिश की तो उसके देवर कौशल ने देवरानी के साथ मारपीट की। पुलिस ने विवाहिता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ धारा 294, 323, 506, 34 के तहत केस दर्ज कर लिया है।

सास के साथ की है मारपीट

मिली जानकारी के मुताबिक कुछ दिन पहले सिविल लाइन थाने में भी एक केस दर्ज हुआ है जिसमें अनीता पाली नामक महिला ने शिकायत की थी कि उसकी बहुएं कामेश्वरी पाली और स्वाति पाली ने उसके साथ मारपीट की। लिहाजा अंदेशा जताया जा रहा है कि उसी मामले की रिपोर्ट से बचने के लिए दोनों बहुएं ने सरकंडा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। हालांकि, पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button