ब्रेकिंग
गाजियाबाद के निवाड़ी में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की आमने-सामने की टक्कर में 3 की मौत व कई घा... अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट में चंदा विवाद के बाद बड़ा बदलाव, IITian जगदीश आफले बने पहले सचिव NEET पेपर लीक मामले में CBI का बड़ा एक्शन, स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट में 13 आरोपियों के खिलाफ 20 हजार... जंतर-मंतर पहुंचे निलंबित सिपाही शेर सिंह का नया वीडियो वायरल, अधिकारियों द्वारा 'हिस्ट्रीशीटर' बताए ... दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: ‘दिल्ली लक्ष्मी योजना’ को कैबिनेट मंजूरी, महिलाओं को हर माह मिलेंगे ₹2,5... सावन मास को लेकर महाकाल मंदिर में भस्म आरती का समय बदला, रोजाना सुबह 3 बजे और सोमवार को 2:30 बजे खुल... रुद्रप्रयाग में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, शिल्ली के पास भूस्खलन से रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे ... पूर्वी दिल्ली की गीता कॉलोनी में अचानक झुकी 4 मंजिला जर्जर इमारत! खाली कराया गया, MCD ने घोषित किया ... UP चुनाव 2027 के लिए BSP का बड़ा दांव! आकाश आनंद 10 अगस्त से सादाबाद से शुरू करेंगे चुनावी अभियान बांसवाड़ा में भीषण सड़क हादसा! सेंट पॉल स्कूल की वैन खड़े ट्रक से टकराई; 1 मासूम की मौत, 8 बच्चे गंभ...
देश

संयुक्त राष्ट्र शांति स्थापना मिशन में भारत की अहम भूमिका, विदेश मंत्री ने की देश के जवानों की सराहना

नई दिल्ली। दुनिया भर में जारी संयुक्त राष्ट्र शांति स्थापना मिशन में भारतीय सैनिकों की संख्या काफी है। विदेश मंत्री एस जयशंकर (EAM Dr S Jaishankar) ने भारत को संयुक्त राष्ट्र के शांति स्थापना मिशन में  भारत का सबसे अधिक योगदान बताया। उन्होंने गुरुवार को कहा, ‘ प्रथम विश्व युद्ध में भारतीय सैनिकों ने जंग के मैदान से लेकर बाहर तक बेहतरीन प्रदर्शन किया और शांति स्थापना को लेकर लंबी राह की शुरुआत की। 50 मिशन के साथ पुलिस अधिकारियों के अलावा  2,53,000 जवान थे।’

बता दें कि सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे ने संयुक्त राष्ट्र से शांतिरक्षकों पर होने वाले खर्च को बढ़ाने का अनुरोध किया है। इसके तहत शांतिरक्षकों को अच्छी सुविधाएं और संवाद-संपर्क के बेहतर उपकरण देने के लिए कहा गया है।

इससे पहले विदेश मंत्री जयशंकर ने कोविड-19 महामारी के मद्देनजर देशों के शत्रुता उन्मूलन पर प्रस्ताव 2532 (2020) के क्रियान्वयन पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की डिजिटल खुली बहस के दौरान कहा था,’ मुश्किल परिस्थितियों में काम करने वाले संयुक्त राष्ट्र शांतिरक्षकों को हम दो लाख खुराक उपहार स्वरूप देने की घोषणा करना चाहते हैं।’ उन्होंने भगवद्गीता का जिक्र करते हुए कहा था, ‘हमेशा दूसरों का कल्याण की बात मन में रखकर अपना काम करो।’ संयुक्त राष्ट्र शांति स्थापना के अनुसार विश्व में अभी कुल 12 अभियानों में कुल 94,484 कर्मी तैनात हैं। संयुक्त राष्ट्र के शांति स्थापना अभियानों में कुल 121 देशों के कर्मी तैनात है, जिनमें से सबसे अधिक सैनिक भारत के हैं।

Related Articles

Back to top button