ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
खेल

IPL 2021 RR vs KKR: हार के सिलसिले को तोड़ने के लिए दोनों टीमों में हो सकते हैं बदलाव

नई दिल्ली। IPL 2021 RR vs KKR Playing XI: इंडियन प्रीमियर लीग यानी आइपीएल के 14वें सीजन में आज यानी शनिवार 24 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स या कोलकाता नाइट राइडर्स में से कोई एक टीम जीत की पटरी पर लौट आएगी। कोलकाता की टीम लगातार तीन मुकाबले हार चुकी है, जबकि राजस्थान को लगातार दो मैचों में करारी हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में जीत की लय हासिल करने के लिए राजस्थान और कोलकाता दोनों ही टीमों में बदलाव देखे जा सकते हैं।

राजस्थान रॉयल्स की बात करें तो ओपनिंग जोड़ी ने टीम को परेशान किया हुआ है। जोस बटलर और मनन वोहरा अच्छी शुरुआत नहीं दे पा रहे हैं। ऐसे में जोस बटलर के साथ यशस्वी जायसवाल को पारी की शुरुआत करते हुए देखा जा सकता है। वहीं, संजू सैमसन शतक लगाने के बाद आइपीएल 2021 में अच्छी पारी नहीं खेल पाए हैं। ऐसे में उनको भी जिम्मेदारी के साथ खेलते हुए रन बनाने होंगे। राजस्थान के गेंदबाजी लाइनअप में कोई बदलाव नहीं देखा जा सकता है। हालांकि, एंड्रयू टाय को मौका मिल सकता है।

कोलकाता नाइट राइडर्स की बात करें तो ओपनिंग जोड़ी को रन बनाने होंगे। वहीं, कप्तान इयोन मोर्गन का भी बल्ला चल नहीं रहा है। कोलकाता की टीम में राजस्थान के खिलाफ गेंदबाजी लाइनअप में बदलाव देखा जा सकता है। कप्तान मोर्गन कमलेश नागरकोटी और शिवम मावी में से किसी एक गेंदबाज को मौका दे सकते हैं, जो प्रसिद्ध कृष्णा के साथ तेज गेंदबाजी में टीम को आगे ले जाएंगे। पैट कमिंस भी एक तेज गेंदबाज हैं, जबकि आंद्रे रसेल से भी कुछ ओवर गेंदबाजी कराई जा सकती है।

राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन

जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), शिवम दुबे, डेविड मिलर, रियान पराग, राहुल तेवतिया, क्रिस मौरिस, श्रेयस गोपाल, चेतन सकारिया और मुस्तफिजुर रहमान।

कोलकाता नाइट राइडर्स की संभावित प्लेइंग इलेवन

नितीश राणा, शुभमन गिल, राहुल त्रिपाठी, इयोन मोर्गन (कप्तान), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), सुनील नरेन, आंद्रे रसेल, पैट कमिंस, कमलेश नागरकोटी, वरुण चक्रवर्ती और प्रसिद्ध कृष्णा।

Related Articles

Back to top button