ब्रेकिंग
'वंदे मातरम' का अपमान अब अपराध! राज्यसभा में बिल पास; कांग्रेस के वॉकआउट पर नित्यानंद राय का तीखा हम... "पैलेट गन के दावे पूरी तरह झूठे": जंतर-मंतर हिंसा पर दिल्ली पुलिस का बड़ा बयान, RAF और DCP पर लगे आर... हैदराबाद में ट्रेनी IPS अधिकारी उदय कृष्ण रेड्डी हिरासत में! महिला ट्रेनी से यौन उत्पीड़न, मारपीट व ... जनजातीय कल्याण और जैव-संसाधन संरक्षण के लिए बड़ा कदम! जनजातीय कार्य मंत्रालय और CSIR-NBRI के बीच MoU... UAPA केस में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: 12 साल से बंद मोहम्मद साकिब और वकार अजहर को मिली जमानत "माफी मांगने का दबाव था, लेकिन सच बोलने के लिए कभी माफी नहीं मांगूंगा": संसद में रोके जाने पर राहुल ... जयपुर: शांति नगर में अंडे गिरने पर दो पक्षों में मारपीट; मध्य प्रदेश के मजदूर की मौत, इलाके में तनाव 'कांवड़िया चलता-फिरता शिव का रूप': कांवड़ यात्रा के लिए योगी सरकार की अभेद्य तैयारियां, पुष्प वर्षा ... भोपाल में मूंग खरीद को लेकर उग्र हुआ किसानों का आंदोलन, प्रदर्शनकारियों ने बस पलटने का किया प्रयास संसद में मुझे बोलने नहीं दिया": राहुल गांधी का केंद्र पर तीखा हमला, दिल्ली में छात्रों पर पैलेट गन च...
देश

18+ वालों के लिए वैक्‍सीन पहुंची छत्‍तीसगढ़, दोपहर दो बजे से होगा टीकाकरण

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 18 से 44 वर्ष के लोगों के लिए कोरोना वैक्‍सीन की खेप रायपुर पहुंच गई है। पहली खेप आते ही शासन-प्रशासन ने राहत की सांस ली है। इसी के साथ ही एक मई से टीकाकरण शुरू होने को लेकर संशय खत्म हो गया है। राज्य में 18 साल की उम्र वालों का शनिवार से ही टीकाकरण होगा।

भारत बायोटेक ने शनिवार को वैक्सीन की एक लाख तीन हजार 40 डोज की आपूर्ति करने का दावा किया था। इसी कड़ी में शनिवार सुबह करीब नौ बजे वैक्‍सीन की खेप लेकर विमान माना विमानतल पर पहुंचा। वैक्सीन की मात्रा को देखते हुए राज्य सरकार ने सभी 146 विकास खंडों में प्रत्येक को 800-800 वैक्सीन देने की तैयारी की है। वहीं, 14 नगर निगमों में हर एक को 2300 डोज भेजने का फैसला किया है।

बताया जा रहा है कि शनिवार दोपहर दो बजे से 18 से 44 आयु वर्ग के नागरिकों के कोरोना वैक्सीनेशन का कार्य शुरू होगा। वर्तमान में ऐसे नागरिकों को वैक्सीन लगाया जाएगा, जो अंत्योदय राशन कार्डधारी हैं। वैक्सीनेशन के लिए रायपुर जिले में 13 केंद्र बनाए गए हैं।

पहले दिन इन केंद्रों में टीकाकरण का कार्य दोपहर दो बजे से शुरू होगा। इसके बाद अन्य दिनों में टीकाकरण का कार्य सुबह 11 बजे से प्रारंभ होगा। कलेक्टर डाॅ. एस भारतीदासन ने बताया कि एक मई से प्रारंभ होने वाले इस वैक्सीनेशन के लिए जिले की सभी विकासखंडों के लिए 8-8 सौ और नगर निगमों के लिए 23- 23 सौ वैक्सीन प्रदाय किए गए हैं।

टीकाकरण के लिए रायपुर नगर निगम में चार केंद्र, बिरगांव नगर निगम में एक केंद्र तथा हर एक विकासखंड में 2-2 केंद्र बनाए गए हैं। जिले के 18 से 44 आयु वर्ग के अंत्योदय राशन कार्डधारी नागरिक इनमें से निकटतम केंद्र में जाकर अपना राशनकार्ड तथा आधार या वोटर कार्ड जैसे कोई एक पहचान पत्र दिखाकर वैक्सीन लगवा सकते हैं। इसके लिए किसी पूर्व पंजीयन की जरूरत नहीं है।

कलेक्टर ने नागरिकों से अपील की है कि वे टीकाकरण के समय शारीरिक दूरी और कोरोना प्रोटोकाल कॉल का पालन करें। पहले दिन नगर निगम के टीकाकरण केंद्रों में अधिकतम 50 और शेष अन्य केंद्रों में 30 नागरिकों को टीका लगाया जाएगा।

इन केंद्रों पर होगा टीकाकरण

बनाएं गए इन टीकाकरण केंद्रों में रायपुर नगर निगम के अंतर्गत जिला अस्पताल पंडरी, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भाटागांव, गुढ़ियारी और गोगांव शामिल है। बीरगांव नगर निगम के अंतर्गत रावांभाठा में टीकाकरण केंद्र बनाया गया है। इसी तरह तिल्दा विकासखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खैरखूट और बंगोली में, अभनपुर विकासखंड के तोरला और परसदा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में, आरंग विकासखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राखी और रीवा में तथा धरसीवां विकासखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मांढर और कुरूद- सिलीयारी में बनाए गए हैं।

Related Articles

Back to top button