ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
विदेश

13 महीने बाद खुला डिजनीलैंड, 10 करोड़ अमेरिकियों को दी जा चुकी है वैक्सीन की खुराक

डल्लास। डिजनीलैंड (Disneyland) को दोबारा शुक्रवार को खोला गया। साथ ही अमेरिकी क्रूज ने भी दोबारा सफर की शुरुआत करने का फैसला किया है। दरअसल अमेरिका में लोगों को वैक्सीन की खुराक दी जा रही है और अब तक दस करोड़ लोगों को वैक्सीन की पूरी खुराक दी जा चुकी है। इससे यह भी पता चलता है कि अमेरिका में लोगों की जिंदगी अब पटरी पर वापस लौटने लगी है।

देश में वैक्सीनेशन की प्रक्रिया पूरी तेजी से जारी है। न्यूयॉर्क के मेयर ने संभावना जताई की शहर एक जुलाई तक पूरी तरह से सामान्य हो जाएगा। मेयर बिल डी ब्लासियो (Bill de Blasio) ने उम्मीद जताई कि 1 जुलाई तक कोरोना प्रतिबंध हटा लिए जाएंगे और शहर को पूरी तरह से फिर से खोल दिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि दुकानों, व्यापार, कार्यालयों, थिएटर्स को पूरी क्षमता के साथ खोलने के लिए तैयार हैं। हालांकि, न्यूयॉर्क के गवर्नर एंड्रयू कुओमो ने इस पूरे संकट के दौरान इस बात को कहा कि वह प्रतिबंधों को हटाने पर खुद निर्णय लेंगे। वह जल्द से जल्द प्रतिबंधों को हटाने पर विचार कर रहे हैं।

कोरोना की वजह से अभी तक अमेरिका में 5,75,000 लोगों की मौत हुई है। अमेरिका के रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (CDC) ने हाल में ही गाइडलाइन जारी किया था जिसके अनुसार, वैक्सीन ले चुके लोगों को बिना मास्क रहने की इजाजत दे दी। सीडीसी के अनुसार शुक्रवार तक यहां की 9.9 करोड़ जनता को पूरी तरह से वैक्सीनेट कर दिया गया। इसमें 38 फीसद व्यस्कों की आबादी भी शामिल हैं। इसके अलावा, 55 फीसद व्यस्कों की आबादी को वैक्सीन की कम से कम एक डोज दी गई है।

Related Articles

Back to top button