ब्रेकिंग
Indore Spiritual Update: 81 साल बाद बना ऐसा अद्भुत योग, शहरभर में 1200 से अधिक स्वजन करेंगे पूर्वजों... MP Crime Update: बैसाखी के सहारे एसपी कार्यालय पहुंचे घायल ग्रामीण, पुलिस पर मामले में गंभीर धाराएं ... Indore Cyber and Police Update: खजराना थाना पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई, गुम हुए महंगे स्मार्टफोन उन... MP Conversion Case: दमोह में एक ही परिवार की आईडी से जुड़े बच्चों के नाम, पुलिस ने मुख्य आरोपी को दब... Uttar Pradesh Teacher Suspended: इटावा में सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल की करतूत, छात्र का मजाक उड़ाने ... RTU Kota News: हॉस्टल में बीटेक छात्र की संदिग्ध मौत पर बवाल, पुलिस ने प्रदर्शनकारी छात्रों पर किया ... Madhya Pradesh News: कार्य में गंभीर उदासीनता पर गिरी गाज, बड़वानी में कलेक्टर के निर्देश पर सख्त का... IMD Weather Forecast: उत्तर से लेकर दक्षिण भारत तक बारिश की चेतावनी, जानें अपने राज्य के मौसम का हाल Bhopal Police Action: नई साइट दिखाने के बहाने किडनैपिंग, आरोपियों ने खाते में ट्रांसफर करवाए 50 हजार... Panna Sidhi Train Service: पश्चिम मध्य रेल ने भेजा प्रस्ताव, विंध्य के इन दो जिलों में जल्द शुरू होग...
देश

ममता बनर्जी और बाबुल सुप्रियो चल रहे पीछे, मुकुल रॉय आगे, बंगाल से हैरान करनेवाले आंकड़े

नई दिल्‍ली। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे आज आने वाले हैं। मतगणना जारी है, इस बीच मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी और भाजपा के बाबुल सुप्रियो जैसे कई दिग्‍गज नेता पीछे चल रहे हैं। हालांकि, अभी कुछ भी कह पाना जल्‍दबाजी होगी, लेकिन दिग्‍गज नेताओं को पिछड़ना काफी हैरान करने वाला है। इससे पश्चिम बंगाल की जनता के मूड का पता चलता है।

बता दें कि पश्चिम बंगाल में इस बार सत्ताधारी दल तृणमूल और भाजपा के बीच मुख्य मुकाबला है। बंगाल विधानसभा चुनाव में कुल 2,116 उम्मीदवारों का किस्मत का फैसला होना है। नंदीग्राम में ममता बनर्जी और सुवेंदु अधिकारी का मुकाबला है। अभी तक की मतगणना के मुताबिक, सुवेंदु अधिकारी 4 हजार से ज्‍यादा वोटों से ममता बनर्जी से आगे चल रहे हैं। ममता कई राउंड से पीछे ही चल रही हैं। हालांकि, आंकड़े लगातार बदल रहे हैं।

इधर, टॉलीगंज में बाबुल सुप्रियो और अरुप विश्वास मैदान पर हैं। यहां से इस बार केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो के चुनाव में उतरने की वजह से यह सीट हाई प्रोफाइल सीट बन गई। यहां से बाबुल सुप्रियो 10 हजार से ज्‍यादा वोटों से पीछे चल रहे हैं। बता दें कि 2016 में टीएमसी के अरूप विश्‍वास ने इस सीट से जीत हासिल की थी। उन्होंने सीपीएम के मधु सेन रॉय को 9,896 वोटों के अंतर से हराया था।

कृष्णानगर उत्तर सीट से मुकुल रॉय आगे चल रहे हैं। इसे राज्य की एक और हाई प्रोफाइल सीट कहा जा सकता है। चुनाव आयोग के मुताबिक, मुकुल रॉय लगभग 13 हजार वोट से आगे है। वहीं, टीएमसी उम्मीदवार कौशानी मुखर्जी 7 हजार 339 मतों के साथ उनके पीछे हैं।

Related Articles

Back to top button