ब्रेकिंग
MP Dairy Shifting Project: रतौना-हफसिली डेयरी प्रोजेक्ट में निगम का कड़ा एक्शन, जमा राशि भी की गई रा... Dr. Harisingh Gour University: स्टैनफोर्ड और एल्सेवियर की सूची में सागर यूनिवर्सिटी के 12 प्रोफेसर श... Ramanujganj Van Vatika: तीन महीने में पूरी होगी रामानुजगंज वन वाटिका की तस्वीर, ओपेन जिम और चिल्ड्रे... Raipur Health News: नवरात्रि उपवास में गरबा के साथ कैसे रखें सेहत का ख्याल? जानिए एनर्जी बढ़ाने के आ... Bhilai News: सीएम के कार्यक्रम में बच्चों को घंटों बैठाए रखने पर विवाद, कांग्रेस ने की कार्रवाई की म... Raipur Crime News: आमानाका थाना क्षेत्र में 3 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, AIIMS का सिक्योरिटी गार्... Bastar Local Products: दंतेवाड़ा के जैविक चावल और वनोपज को मिली नई पहचान, महिला FPO ने शुरू किया ब्र... Kavirdha News: कवर्धा में किसानों का बड़ा आंदोलन खत्म, गन्ने का भाव बढ़कर हुआ 425 रुपये, सरकार ने मा... Kanker News: कांकेर के सीएएफ कैंप में अनोखी पहल, जवान रूपधर चौहान अपने हाथों से बना रहे हैं मां दुर्... Jagdalpur News: बस्तर बाढ़ पीड़ितों के लिए प्रशासन का बड़ा कदम, 25 करोड़ से अधिक की राहत राशि सीधे ख...
देश

BJP सांसद ने फिर उठाए सवाल, कहा- बेड खाली होने के बाद भी मरीजों को नहीं किया जा रहा भर्ती

लखनऊ: लखनऊ के मोहनलालगंज से सांसद कौशल किशोर ने अस्पतालों में हो रही लापरवाहियों पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हमारे कार्यकर्ताओं ने बताया है कि केजीएमयू आदि सरकारी संस्थानों में तमाम ऑक्सीजन की सुविधा युक्त बेड खाली पडे हैं, लेकिन वहां ऑक्सीजन की कमी से जुझ रहे कोविड मरीजों को भर्ती नहीं किया जा रहा है। केजीएमयू और बलरामपुर को कोविड डेडीकेडेट अस्पताल घोषित किए हुए 2 हफ्ते बीत चुके हैं, लेकिन कोविड प्रबंधन के जिम्मेदार अधिकारी इन बेडों पर कुंडली मारे बैठे हैं। गैरजिम्मेदार अधिकारियों के कारण सरकार की छवि खराब हो रही है और जनता को खामियाजा भुगतना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि इस विषय में मैंने मुख्यमंत्री जी को भी पत्र लिखा है। हमारा तो यह भी मानना है कि यदि छः घंटों से अधिक ऑक्सीजन सुविधा युक्त बेड खाली पड़ा और अस्पताल के बाहर इंतजार में पडा या फिर कोविड मरीज ऑक्सीजन की कमी से एक्सपायर हो जाता है, तो जिम्मेदार के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकद्दमा दर्ज होना चाहिए। जांच के लिए एक कमीशन बैठना चाहिए, जो कोविड संक्रमण काल में सरकारी संस्थानों में आईसीयू/आक्सीजन युक्त सुविधा वाले बेड उपलब्ध होने के बाद भी कोविड मरीजों की भर्ती व आईसीयू सुविधाओं के आभाव में दम तोडऩे की जांच करते हुए जिम्मेदारी तय करे और उन गैर इरादतन हत्या का मुकद्दमा चलाया जाए।

Related Articles

Back to top button