ब्रेकिंग
फुटबॉल के रोमांच से एक बार फिर गुलजार हुआ छतरपुर, सातवीं राष्ट्रीय अंडर-14 प्रतियोगिता का भव्य आयोजन जबलपुर में ऑनलाइन डिलीवरी बॉय बने चोर, ग्राहकों का सामान बीच रास्ते में गायब कर उड़ाई रकम मुरैना में नेशनल हाईवे-44 पर चलती स्लीपर बस बनी आग का गोला, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान सर्दियों की दस्तक के साथ खजुराहो में बढ़ा विदेशी सैलानियों का तांता, पर्यटन कारोबार को मिली रफ्तार नर्मदा घाटी में मिला लाखों वर्ष पुराना प्रागैतिहासिक हाथी का जीवाश्म, वैज्ञानिकों में बढ़ा उत्साह इंदौर में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के दौरान सक्रिय हुआ शातिर मोबाइल चोर गिरोह, दो गिरफ्तार यमुना में मरी मछलियों का वीडियो बनाने वाले दलित युवक की गिरफ्तारी पर आप का तीखा हमला बेतिया में छठ पूजा की खुशियां मातम में बदलीं, तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से दो युवकों की मौत नोएडा में डिजिटल अरेस्ट का बड़ा मामला, अमेरिका से लौटे वकील से 3.80 करोड़ की ठगी पश्चिम बंगाल के पानीहाटी में आपसी झड़प के दौरान भाजपा कार्यकर्ता की मौत
देश

तमिलनाडु में जीत के बाद एम.के स्टालिन ने दिया मीडियाकर्मियों की तरफ ध्यान, बोले- फ्रंटलाइन वर्कर माने जाने पर हो विचार

चेन्नई। तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव जीत में परचम लहराने के बाद डीएमके चीफ एक्शन में आ गए हैं। बिहार, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड और ओडिशा के बाद एमके स्टालिन ने तमिलनाडु में सभी मीडियाकर्मी को फ्रंटलाइन वर्कर माने जाने पर विचार की बात कही। बता दें कि बीते दिन ही मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश में मान्यता प्राप्त मीडियाकर्मी को फ्रंटलाइन वर्कर घोषित किया था। हालांकि, इससे पहले कई राज्य मान्यता प्राप्त मीडियाकर्मी को कोरोना काल में फ्रंटलाइन वर्कर घोषित कर चुके हैं।

बता दें कि हाल ही में जाने-माने पत्रकार रोहित सरदाना की मौत भले ही हार्ट -अटैक से हुई हो, लेकिन वह भी कोरोना संक्रमित थे। उनकी मौत ने पूरे मीडिया जगत को हिला कर रख दिया था। राष्ट्र्रपति रामनाथ कोविन्द से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनकी मौत पर दुख जताया था। रोहित सरदाना कोरोना काल में भी लगातार आम-जनता तक खबरें पहुंचाने के लिए कार्य कर रहे थे। इसके अलावा ना जाने कितने पत्रकार देश के लोगों को सही और निष्पक्ष सूचना देने के लिए कोरोना काल में भी लगे हुए हैं। यही वजह है कि उन्हें भी फ्रंटलाइन वर्कर कहना गलत नहीं होगा।

Related Articles

Back to top button