ब्रेकिंग
Political Reset: तमिलनाडु में सत्ता का सस्पेंस खत्म! एक्टर विजय कल बनेंगे नए मुख्यमंत्री, जानें शपथ ... Shashi Tharoor News: शशि थरूर के पर्सनैलिटी राइट्स पर दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला; डीपफेक वीडियो ... West Bengal News: शुभेंदु अधिकारी होंगे बंगाल के नए मुख्यमंत्री; अग्निमित्रा पॉल और निसिथ प्रमाणिक ब... Saharsa Mid Day Meal News: सहरसा में मिड डे मील बना 'जहर'! लगातार दूसरे दिन 80 बच्चे बीमार, बिहार शि... Mumbai Watermelon Case: तरबूज खाकर खत्म हो गया पूरा परिवार! आयशा ने 10वीं में हासिल किए 70% अंक, पर ... NCR Crime News: 30 मुकदमों वाला कुख्यात गैंगस्टर सूरज चिढ़ा गिरफ्तार; दिल्ली-NCR में फैला रखा था जरा... Bulandshahr Accident: बुलंदशहर में भीषण सड़क हादसा; बेकाबू ट्रक ने परिवार को कुचला, पति-पत्नी और 3 म... DMK vs Congress: इंडिया गठबंधन में बड़ी दरार? कनिमोझी ने स्पीकर को लिखा पत्र- 'संसद में कांग्रेस से ... Suvendu Adhikari Agenda: भाषण कम, काम ज्यादा और घोटालों पर कड़ा एक्शन; शुभेंदु अधिकारी ने बताया अपना... Allahabad High Court: सपा सांसद रामजीलाल सुमन को बड़ा झटका; सुरक्षा की मांग वाली याचिका हाईकोर्ट ने ...
देश

कोविड-19 रोगियों को ICU बिस्तर दिलाने के बहाने धोखाधड़ी करने के आरोप में 2 गिरफ्तार

गाजियाबादः दिल्ली से सटे गाजियाबाद के अस्पतालों में कोविड-19 रोगियों को वेंटिलेटर वाले आईसीयू बिस्तर दिलाने के बहाने पैसे लेकर धोखाधड़ी करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को बताया कि जीटी रोड कोतवाली पुलिस और स्वाट कर्मियों ने दोनों आरोपियों को पकड़ा। इस संबंध में एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपियों की पहचान मयंक (24) और प्रदीप (28) के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके पास से 1.95 लाख रुपये बरामद किए हैं।

पुलिस ने कहा कि मयंक ठगी गिरोह का सरगना था और उसने स्वीकार किया है कि वह अपने साथियों चिराग और अमित के साथ लोगों को ठगता था। उन्होंने कहा चिराग और अमित अस्पताल के डॉक्टर बनकर रोगियों के स्वास्थ्य के बारे में पूछते थे। पुलिस ने कहा कि एक और व्यक्ति गौतम वार्ष्णेय रोगी को भर्ती करने के लिए, अस्पतालों के नाम पर बनाए गए फर्जी खातों में अग्रिम भुगतान लेता था। उन्होंने कहा कि चिराग, अमित और वार्ष्णेय को 30 प्रतिशत कमीशन मिलता था। उन्हें भी जल्द पकड़ लिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button