ब्रेकिंग
Deep Narayan Singh Yadav: सपा के पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव की बढ़ी मुश्किलें, लखनऊ-झांसी में... Narmada Award Dispute: 4 राज्यों के बीच हुआ ऐतिहासिक समझौता, अमित शाह की मौजूदगी में सुलझा सालों पुर... Alliance Reality Show: कुशाल टंडन से भिड़ीं उर्फी की बहन डॉली जावेद, शो में मचा बवाल Monsoon Car Care Tips: बारिश में अपनी कार को जंग और हादसों से कैसे बचाएं? अपनाएं ये आसान टिप्स Ram Mandir Trust: SBI खातों के संचालन के लिए 3 सदस्यीय समिति गठित, बिना हस्ताक्षर नहीं निकलेगा पैसा PM Modi in Indonesia: 'भारत मदर ऑफ डेमोक्रेसी', इंडोनेशिया की संसद में पीएम मोदी ने पेश किया 'गंगा-म... Welcome to the Jungle Budget: 250 करोड़ नहीं, डायरेक्टर अहमद खान ने बताया फिल्म का असली बजट Ramayana Movie Rights: करण जौहर ने 250 करोड़ में खरीदे 'रामायण' के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स, दिवाली पर ... Prabhas Fauzi Update: प्रभास की 'फौजी' में होगा हाई-वोल्टेज एक्शन, 10 जुलाई से शुरू होगी इंटरवल सीन ... Akshay Kumar 2016 Movies: 'एयरलिफ्ट' से 'रुस्तम' तक, जब अक्षय कुमार ने 8 महीने में दी थीं लगातार 3 स...
मनोरंजन

परिवार और नौकरी के बीच फिर होगी मनोज वाजपेयी की ‘जंग’, 4 जून को नए मिशन पर वापसी

नई दिल्ली। ‘द फैमिल मैन’ की फैमिली का इंतजार अब खत्म! क्योंकि अमेज़न प्राइम वीडियो ने फैंस को सरप्राइज़ देते हुए सीरीज़ का ट्रेलर रिलीज़ कर दिया है। साथ ही इस बात की आधिकारिक घोषणा भी कर दी है कि ‘द फैमिली मैन 2’ 11 जून को नहीं बल्कि 4 जून 2021 को रिलीज़ होगी। पहले अंदाज़ा लगाया जा रहा था ट्रेलर आज दोपहर 1 बजे रिलीज़ किया जाएगा, लेकिन अमेज़न प्राइम ने ‘धमाका’ करते हुए  सुबह 9 बजे ट्रेलर रिलीज कर फैंस खुश कर दिया है।

2 मिनट 49 सेकेंड के ट्रेलर में आपको श्रीकांत की फिर से वही घर और नौकरी के बीच पिसती हुई जिंदगी दिखाई देगी जो ‘द फैमिली मैन’ के पहले पार्ट में थी। लेकिन इस बार उनका सामना एक नए ताकतवर और ज्यादा क्रूर दुश्मन, ‘राजी’ होगा। यह किरदार सामंथा अक्किनेनी ने निभाया है। ट्रेलर में सामंथा एक आंतकवादी संगठन का  हिस्सा नज़र आ रही हैं जो किसी मिशन पर का कर रही हैं

ट्रेलर की शुरुआत होती है श्रीकांत यानी मनोज वाजयपेयी और सुचित्रा यानी प्रियामणी के साथ जहां दोनों एक ऑफिस में बैठे होते हैं और श्रीकांत की नौकरी बदलने की चर्चा हो रही होती है। इसके बाद श्रीकांत एक प्राइवेट  कंपनी में कम करने लगते हैं और अपनी 9 से 5 वाली ज़िंदगी जीने लगते हैं। लेकिन उनके अंदर वो जासूस और एजेंट, देश को बचाने वाला जुनून अब भी कायम है। वो अब भी देश की रक्षा करना चाहते हैं। इसलिए नौकरी करने के दौरान भी वो अपने दोस्त जेके यानी शारिब हाशमी से एक मिशन के बारे में पूछते हैं। जिसके बाद चीज़ें बदलती हुई दिखती हैं।

‘द फैमिली मैन’ के दूसरे पार्ट को 9 भाग में रिलीज़ किया जाएगा। जहां श्रीकांत एक बार फिर मिडिन क्लास फैमिली मैन और वर्ल्ड क्लास जासूस के अपने डबल किरदार के बीच उसी तरह जूझते दिखेंगे, जैसा कि वह अब तक सीरीज में दिखते आए हैं। लेकिन इन सबके बीच होंगे कई ट्विस्ट और टर्न जो आपको सीरीज़ रिलीज़ होने के बाद ही पता चलेंगे। तब तक देखें ट्रेलर।

आपको बता दें कि ‘द फैमिली मैन 2’ में दक्षिण भारत की सुपरस्टार सामंथा अक्किनेनी डिजिटल डेब्यू कर रही हैं। वहीं उनके अलावा मनोज बाजपेई, प्रियमणि, शारिब हाशमी, सीमा विश्वास, दर्शन कुमार, शरद केलकर, सन्नी हिंदुजा, श्रेया धन्वन्तरी, शहाब अली, वेदांत सिन्हा, महक ठाकुर भी नज़र आएंगे। इस शो में तमिल सिनेमा की कई जानी-मानी हस्तियां भी नजर आएंगी, जिनमें माइम गोपी, रविन्द्र विजय, देवदर्शिनी चेतन, आनंदसामी और एन. अलागमपेरुमल शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button