ब्रेकिंग
Delhi Airport Third Runway: दिल्ली एयरपोर्ट का तीसरा रनवे 7 महीने बाद फिर से शुरू, डायलन ने दी जानका... Dipanshu Shokin DUSU Winner: एनएसयूआई से टिकट न मिलने पर लड़ा चुनाव, जानिए कौन हैं डूसू के नए उपाध्य... Delhi Minor Girl Brutality Case: 1 साल की मासूम से दरिंदगी और मर्डर के बाद राजनीति गरमाई, 4 आरोपी गि... Indore News: डिजिटल पेमेंट पर टैक्स की मार! इंदौर में व्यापारियों का प्रदर्शन, 10 लाख उपभोक्ताओं को ... Eco Friendly Ganesha: पीओपी को कहो ना! बुरहानपुर में बंट रही फिटकरी की गणेश प्रतिमाएं, पानी को शुद्ध... Chhatarpur Bribe Case: भगवान की कसम 2 लाख और 5 किलो शुद्ध घी दो; रिश्वतखोर पटवारी सस्पेंड, ऑडियो वाय... MP High Court Relief: सागर जहरीली शराब कांड के आरोपी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत; बुलडोजर कार्रवाई पर र... Sagar Poisonous Liquor Case: जहरीली शराब कांड के फरार आरोपी सिद्धार्थ कुशवाहा की भाभी का शस्त्र लाइस... Palamu Police Action: मॉडिफाइड गाड़ियों से रौब दिखाने वालों पर पुलिस का शिकंजा; मेदिनीनगर में 20 वाह... Madhya Pradesh News: आगर मालवा में उफनते नाले में बही श्रद्धालुओं से भरी कार; 3 बच्चों समेत 8 लोगों ...
देश

वैक्सीन लगवाने के कितने दिनों बाद कर सकते हैं रक्तदान, कोरोना संक्रमितों के लिए क्या है नियम

नई दिल्ली। कोरोना वैक्सीनेशन के लिए केंद्र सरकार ने नई गाइडलाइन जारी की है। इसमें कहा गया है कि कोई भी व्यक्ति वैक्सीन लगवाने के 14 दिन बाद ही रक्तदान कर सकता है। इसके अलांवा कोरोना संक्रमित हो चुका व्यक्ति भी आरटीपीसीआर रिपोर्ट निगेटिव आने के 14 दिनों के बाद रक्तदान कर सकता है।वहीं, स्तनपान करा रही महिलाओं के लिए भी वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित बताई गई है। हालांकि गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण पर अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है। इस संबंध में राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार समूह के साथ विचार-विमर्श किया जा रहा है।

सरकार ने नेशनल एक्सपर्ट ग्रुप ऑन वैक्सीन एडमिनिस्ट्रेशन फॉर कोविड (नेगवैक) की सिफारिशों के बाद यह गाइडलाइन जारी की है। एक्सपर्ट ग्रुप ने वैक्सीन पर नई शोध रिपोर्ट और वैश्विक वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर सिफारिश की है। इसके मुताबिक, कोरोना से संक्रमित हो चुके लोगों पर वैक्सीन का प्रभाव तीन महीने के बाद देखा गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस संबंध में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को पत्र लिखकर वैक्सीनेशन से जुड़े अधिकारियों को इन सिफारिशों पर ध्यान देने व प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जरूरी कदम उठाने का निर्देश दिया है।

एक्सपर्ट ग्रुप ने कहा है कि वैक्सीन की एक डोज लेने के बाद भी यदि कोई व्यक्ति कोरोना संक्रमित हो जाता है, तो दूसरी डोज उसके ठीक होने के तीन महीने के बाद ही दी जाएगी। इसी तरह गंभीर बीमारी से पीड़ित या अस्पताल और आइसीयू में भर्ती रहे लोगों को वैक्सीनेशन के लिए छुट्टी के बाद चार से आठ हफ्ते का इंतजार करना होगा।

नई गाइडलाइन
– स्तनपान करा रही महिलाओं के लिए भी सुरक्षित है टीका।
– एक्सपर्ट ग्रुप की सिफारिशों को सरकार ने दी मंजूरी।
– कोई भी व्यक्ति वैक्सीन लगवाने के 14 दिन बाद ही रक्तदान कर सकता है।
– कोरोना संक्रमित हो चुका व्यक्ति आरटीपीसीआर रिपोर्ट निगेटिव आने के 14 दिनों के बाद रक्तदान कर सकता है।
– कोरोना संक्रमितों के टीकाकरण के लिए तीन महीने की गणना अस्तपाल से छुट्टी होने के बाद से की जाएगी।
– वैक्सीनेशन के पहले किसी व्यक्ति के रैपिड एंटीजन टेस्ट की जरूरत नहीं है।

Related Articles

Back to top button