ब्रेकिंग
Punjab High Court Notice to Govt: डीए/डीआर भुगतान में विफलता पर मुख्य सचिव तलब; तरुण चुग का मान सरका... Jalandhar BJP News: जालंधर में भाजपा बस्ती बावा खेल मंडल की नई टीम घोषित; मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्... Punjab UDISE Survey 2026-27: यूडाइस सर्वे के काम में देरी पर शिक्षा विभाग सख्त; 30 सितंबर तक अल्टीमे... Punjab Crime News: गुरदासपुर केंद्रीय जेल में कैदियों में भिड़ंत; सायरन बजते ही इलाके में हड़कंप, 2 ... Jashpur Wildlife News: जशपुर में खेत के पास मिला नर दंतैल हाथी का शव; दुलदुला वन परिक्षेत्र में मची ... Jashpur Crime Action: जशपुर में गुंडागर्दी पर बड़ा एक्शन! हवाई फायर कर मोबाइल लूटने वाले BRCC की सेव... Baloda Bazar Ganesh Visarjan: बलौदा बाजार में गणेश विसर्जन से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च; उपद्रवियों ... Chhattisgarh Infrastructure News: कवर्धा शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति; ₹54 करोड़ की 4-लेन फोरलेन परिय... EC Voter List SIR Row: दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति पर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान; कांग्रेस बोली- 'ज... FJCCI Demand Ranchi: उद्घाटन के 3 साल बाद भी बंद पड़ा रांची ट्रांसपोर्ट नगर! FJCCI ने परिवहन सचिव रा...
देश

अभिव्यक्ति की आजादी और लोकतंत्र को सबसे ज्यादा नुकसान मोदी सरकार ने पहुंचाया

रायपुर। भाजपा नेताओं की नौटंकी रूपी दिशाहीन आंदोलन पर प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष गिरीश देवांगन ने कहा कि कि भाजपा नेता आपदा में अवसर की तलाश कर रहे हैं। रमन सिंह जैसे वरिष्ठ भाजपा नेताओं की गतिविधियों से लोकतंत्र को नुकसान हो रहा है। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के विरुद्ध हुए एफआईआर पर भाजपाई स्वयं चिंतन करें तो उन्हें स्वयं उन्हें रमन सिंह को दोषी करार देने के लिए भी धरना करना पड़ेगा।

उन्‍होंने कहा कि अभिव्यक्ति की आजादी और लोकतंत्र को सबसे ज्यादा नुकसान इन सात वर्षों में मोदी सरकार ने पहुंचाया है। लेकिन अभिव्यक्ति की आजादी के नाम से किसी कूट रचित दस्तावेज के उपयोग और प्रसार को उचित नहीं ठहराया जा सकता है। किसी के सम्मान को नुकसान पहुंचाने के लिए की गई कूट रचना और ऐसा कृत्य जिससे लोक शांति भंग हो वह अभिव्यक्ति की आजादी नहीं है।

भाजपा नेताओं द्वारा सिर्फ डॉ. रमन ने एक ट्वीट ही तो किया है कहना हास्यास्पद है, क्योंकि एक जिम्मेदार राजनीतिक पद पर रहते हुए अपनी राजनीतिक निष्ठा प्रदर्शित करने के लिए कूटरचित दस्तावेज को असल रूप में इंटरनेट मीडिया में जारी करना गंभीर अपराध है।

यहां यह बताना भी आवश्यक है कि जब से केंद्र में भाजपा की सरकार बैठी है और उसके निर्णयों और असफलता देश सामने उजागर हुए है तो उस समय भाजपा के लोग नए प्रपंच कर जनता का ध्यान असफलता से हटाने के लिए साजिशों में संलिप्त रहते हैं।

कोरोना संक्रमण से लड़ने के लिए प्रारंभ से ही केंद्र की भाजपा सरकार पूरी तरह से असफल रही और तो और मानव जीवन को सुरक्षा कवच प्रदान करने वाली वैक्सीन लगाने की समय सीमा में लगातार केंद्र सरकार द्वारा किया गया परिवर्तन वैक्सीन मामले में भी केंद्र सरकार की विश्वसनीयता को भी कटघरे में खड़ा कर दिया गया है।

भाजपा प्रवक्ता के ट्वीट के बाद उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, केंद्रीय मंत्री सभी ने उन कूटरचित दस्तावेजों को इंटरनेट मीडिया पर सार्वजनिक कर कांग्रेस पार्टी को बदनाम करने का जो षड्यंत्र रचा। वह लोकतत्र में स्वीकार्य नहीं है। अपराध के दायरे में आने वाले व्यक्ति और उसके कृत्य को संरक्षण देना या उसके कृत्य को दोहराना भी अपराध की श्रेणी वाला कृत्य है।

Related Articles

Back to top button