ब्रेकिंग
Bihar Crime News: कैमूर में जमीन के पैसों के विवाद में जिंदा जलाए गए फौजी की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ... Gaya Pitru Paksha Mela 2026: गया में ऑनलाइन पिंडदान और टूरिज्म पैकेज पर विवाद, पंडा समाज ने जताई कड़... Nashik Illegal Tree Felling: नासिक में विज्ञापन बोर्ड के लिए काटे गए 50 से ज्यादा पेड़, विज्ञापन कंप... Ashirwad Ka Diya Campaign: पीएम मोदी के जन्मदिन पर वाराणसी से लेकर कोलकाता तक जलाए गए दीये, सीएम योग... Kurnool Ganesh Visarjan News: गणपति बप्पा को वापस मांगते हुए रोता दिखा बच्चा, वीडियो सोशल मीडिया पर ... Syrian Politics Update: बशर अल-असद के जाने के बाद नई संसद का ऐतिहासिक कदम; काउंटर-टेररिज्म कोर्ट को ... Japan Bear Crisis: जापान में क्यों बढ़ रहा है भालुओं का खतरा? सरकार ने उठाया बड़ा प्रशासनिक कदम US Russia Sanctions Bill: अमेरिका के नए प्रतिबंध बिल पर भड़का रूस; क्रेमलिन बोला- यूक्रेन शांति वार्... Shergarh Mathura News: हाईटेंशन लाइन से छुआ बोरिंग का पाइप, करंट लगने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत और... DM Avinash Singh Action in Bareilly: राजस्व वसूली में गबन पर गाज, मीरगंज और फरीदपुर तहसील में प्रशास...
देश

लाल किला हिंसा: दिल्ली पुलिस की चार्जशीट में बड़ा खुलासा, किले पर कब्जा करना चाहते थे किसान

दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर किसानों की ट्रैक्टर रैली के दौरान लाल किले पर हुई हिंसा को लेकर दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने कुछ दिन पहले तीस हजारी कोर्ट में चार्जशीट दायर की थी। पुलिस ने 3,224 पेज की अपनी चार्जशीट में बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि लाल किले पर हुई हिंसा को अचानक नहीं कहा जा सकता क्योंकि यह पूर्व नियोजित थी। इसके लेकर पहले से ही प्लान बनाया गया था। वहीं दिल्ली पुलिस ने चार्जशीट में बताया कि किसान लाल किले को अपना नया प्रोटेस्ट साइट बनाना चाहते थे। दिल्ली पुलिस की इस चार्जशीट पर रोर्ट शुक्रवार (28 मई) को सुनवाई शुरू कर सकता है।

दिल्ली पुलिस ने दावा किया कि लाल किले पर हुई हिंसा सोची-समझी साजिश थी और इसके लिए पहले से ही सारी तैयारियां की गई थीं। किसान पहले से ही उस रास्ते पर गए ताकि वहां पर बवाल मचा सकें, उनका मकसद लाल किले पर अपना कब्जा करना था और वहां धरना देकर वो लोग कृषि कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करना चाहते थे। पुलिस ने दावा किया कि जानबूझ कर बुजुर्ग किसानों को भीड़ में शामिल किया गया ताकि पुलिस कड़ी कार्रवाई न कर सके और लाल किले पर कब्जा करना आसान हो जाए। पुलिस ने कह कि किसानों ने घंटों तक लाल किले को बंधक बनाए रखा।

तिरंगा उतारने पर मोटी रकम मिलने का था दावा
दिल्ली पुलिस ने चार्जशीट में बताया कि लाल किले की प्राचीर पर लगे तिरंगे को उतारकर वहां निशान साहब और किसान झंडा फहराने वाले आरोपियों को मोटी रकम भी देने का वादा किया गया था। दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार एक आरोपी की बेटी के इंटरस्पेट कॉल को भी चार्जशीट में शामिल किया है, आरोपी की बेटी बोल रही है कि ऐसा करने पर पापा को 50 लाख मिलने वाले हैं।

चार्जशीट के मुताबिक लाल किला हिंसा की साजिश नवंबर-दिसंबर 2020 में रची गई थी और इसके लिए बड़े पैमाने पर पंजाब और हरियाणा में ट्रैक्टर खरीदे गए थे। दिल्ली पुलिस ने पंजाब में बाकायदा ट्रैक्टर की बढ़ती खरीद फरोख्त के डेटा को भी चार्जशीट का हिस्सा बनाया है। बता दें कि 26 जनवरी को किसानों ने दिल्ली के कई इलाकों में काफी हंगामा और तोड़फोड़ की थी। खास कर लाल किले को किसानों ने काफी नुकसान पहुंचाया था। दुनियाभर में इस हिंसा की चर्चा हुई थी।

Related Articles

Back to top button