ब्रेकिंग
थिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी के 'दीपथून' पर कार्तिगई दीपम जलाने का मामला: तमिलनाडु सरकार ने सुप्रीम कोर्ट म... वेलिंगटन टेस्ट में जीत की दहलीज पर भारतीय टीम: 720 रनों पर पारी घोषित कर ली 352 रनों की विशाल बढ़त, ... रामायण जैसी बड़ी फिल्म के सामने भी साउथ फिल्मों का जलवा बरकरार: सूर्या और धनुष के बाद अब 'ENE रिपीट'... दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर बना पाकिस्तान का लाहौर: 500 के पार पहुंचा वायु गुणवत्ता सूचकांक, जहरीली ... देश में नए लेबर कोड लागू होने के पूरे हुए एक साल, 29 पुराने श्रम कानूनों को समाहित कर मजदूरी, पेंशन ... सर्दियों में ठंड से राहत पाने के लिए तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं इलेक्ट्रिक ब्लैंकेट, बरतनी पड़ती है... कार्तिक पूर्णिमा 2026: सनातन धर्म में विशेष महत्व रखने वाला पावन पर्व 24 नवंबर को, जानें स्नान, दान ... पुरुषों की छुपी हुई स्वास्थ्य समस्याएं: भागदौड़ भरी जिंदगी में इन गंभीर बीमारियों पर खुलकर बात करना ... मुजफ्फरपुर में लूटपाट के विरोध पर बेखौफ बदमाशों ने दूध कारोबारी को मारी गोली, सोने की चेन और अंगूठिय... हाथरस के सिकंदराराऊ में भीषण सड़क हादसा: रोडवेज बस और टेंपो की जोरदार भिड़ंत में चार लोगों की मौत, क...
विदेश

खुफिया एजेंसियों को जो बाइडन का आदेश, कोविड-19 उत्पत्ति की जांच की दोगुनी करें रफ्तार

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने बुधवार को अमेरिकी खुफिया एजेंसियों से घातक कोरोना महामारी की उत्पत्ति का पता लगाने के लिए जांच के अपने प्रयासों को दोगुना करने के लिए कहा, जिसके कारण दुनिया भर में करीब 35 लाख लोगों की जान जा चुकी है। बाइडन ने एक बयान में कहा, मैंने अब खुफिया एजेंसियों से ऐसी जानकारी एकत्र करने और विश्लेषण करने के अपने प्रयासों को दोगुना करने के लिए कहा है जो हमें एक निश्चित निष्कर्ष के करीब ला सके। एजेंसियों को अपनी रिपोर्ट 90 दिनों में मुझे सौंपनी होगी।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि यह निष्कर्ष निकालने के लिए सुबूत अपर्याप्त हैं कि क्या यह किसी संक्रमित जानवर के साथ मानव संपर्क से उभरा है या प्रयोगशाला में हुई दुर्घटना से उभरा है। उन्होंने कहा, अधिकांश खुफिया समुदाय को यह नहीं लगता कि इसका आकलन करने के लिए पर्याप्त जानकारी है कि किसकी संभावना अधिक है।

राष्ट्रपति ने अमेरिकी राष्ट्रीय प्रयोगशालाओं को जांच में सहायता करने का निर्देश दिया और चीन से महामारी की उत्पत्ति को लेकर अंतरराष्ट्रीय जांच में सहयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने इस संभावना को खारिज कर दिया कि अंतरराष्ट्रीय जांच में पूरी तरह से सहयोग करने में चीनी सरकार के इन्कार के मद्देनजर एक निश्चित निष्कषर्ष कभी नहीं निकाला जा सकता।

बाइडन ने कहा कि अमेरिका पूरी दुनिया में समान विचारधारा वाले साझेदारों के साथ काम करता रहेगा ताकि चीन पर पूर्ण, पारदर्शी, साक्ष्य-आधारित अंतरराष्ट्रीय जांच में भाग लेने और सभी डेटा और साक्ष्य तक पहुंच प्रदान करने के लिए दबाव डाला जा सके। बता दें कि 2020 की शुरुआत में जब कोरोना उभरा, तो उस समय बाइडन ने सीडीसी को वायरस के बारे में जानकारी जुटाने के लिए चीन तक पहुंच बनाने का आह्वान किया था ताकि अमेरिका इससे अधिक प्रभावी ढंग से लड़ सके।

Related Articles

Back to top button