ब्रेकिंग
Dhanbad News: 1 घंटे में जमींदोज हुए 4 मकान! धनबाद के लोयाबाद में भू-धंसान से दहशत; ग्रामीणों ने की ... Deoria Viral Video: बुजुर्ग का पैर पकड़कर एक्सरसाइज कराते दिखे यूपी के मंत्री सूर्य प्रताप शाही; वीड... Jodhpur Air Force Station: 'वीर गार्डियन 2026' में दिखा तेजस और F-2A का दम; एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ... Maharashtra Politics News: लातूर के होटल आमेर में खूनी वारदात; परली के शेख मन्सूर अली की हत्या, CCTV... Bareilly Nagar Nigam Action: खसरा संख्या 220-221 की जमीन पर अवैध कब्जे; नोटिस के बाद हड़कंप, वसूला ज... Katihar Express Viral Video: रात में कोलकाता जा रही ट्रेन के कोच में दिखा सांप; यात्रियों में मची अफ... IIT Bombay Suicide News: 22 साल के साहिल वाकोडे सुसाइड केस की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी; प्रोफेसर ... Lawrence Bishnoi Gang News: नेपाल भाग गए थे 5 लाख के इनामी बदमाश; जोधपुर के होटल से अफीम, रिवॉल्वर औ... Punjab News Today: पंजाब में फिर ठप होगी बस सेवा! 22 सितंबर से सड़कों पर नहीं उतरेंगी PUNBUS और PRTC... Ludhiana Firing News: गृह प्रवेश की पार्टी में ताबड़तोड़ फायरिंग; 15-20 बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, 2...
देश

सिलगेर पर सरकार सख्त, मंत्री चौबे बोले छह कैंप और खोलेंगे

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सुकमा और बीजापुर के बार्डर सिलगेर में आदिवासियों के विरोध पर अब सरकार ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। सिलगेर में सीआरपीएफ कैंप खोलने का 12 मई से विरोध कर रहे आदिवासियों को सरकार ने साफ संकेत दे दिया है कि किसी भी कीमत पर कैंप नहीं हटाया जाएगा। सरकार के प्रवक्ता और मंत्री रविंद्र चौबे ने शनिवार को मीडिया से चर्चा में कहा कि सरकार उसी इलाके में छह और कैंप बनाएगी।

सिलगेर में कैंप बनाया जा रहा था। वहां किन लोगों के द्वारा विरोध किया गया, यह बहुत स्पष्ट है। केवल सिलगेर का मामला नहीं है। आने वाले दिनों में हम उसके आगे के रास्ते में छह और कैंप बना रहे हैं। मंत्री चौबे के बयान से साफ हो गया कि आदिवासियों की नाजायज मांग को सरकार मानने के पक्ष में नहीं है। सिलगेर में तीन आदिवासियों की मौत की दंडाधिकारी जांच चल रही है। इस बीच, आदिवासी सड़क को रोककर खड़े हैं। नक्सलियों का नाम लिए बिना मंत्री चौबे ने इशारों-इशारों में सरकार का इरादा जता दिया है।

वहीं, पुलिस भी सिलगेर में प्रदर्शन कर रहे आदिवासियों का समर्थन करने वालों का खुफिया इनपुट तैयार कर रही है। देशभर के आदिवासी समाज के नेता इसे समाज पर अत्याचार के रूप में प्रचारित कर रहे हैं। इन नेताओं की हरकतों पर खुफिया विभाग ने निगरानी शुरू कर दी है। पुलिस मुख्यालय के उच्च पदस्थ सूत्रों की मानें तो नक्सलियों के शहरी समर्थक इस मामले को तूल दे रहे हैं।

बताया जा रहा है कि सुकमा के सिलगेर से बीजापुर के तर्रेम तक एक सड़क बन रही है। इस सड़क का आगे भी विस्तार होना है। नक्सली प्रभाव वाले इलाके में इस सड़क की सुरक्षा के लिए सीआरपीएफ के कैंप की महत्वपूर्ण भूमिका हो सकती है। सरकार को लगता है कि अगर कैंप नहीं बन पाए तो सड़क बनाना मुश्किल हो जाएगा।

Related Articles

Back to top button