ब्रेकिंग
लुधियाना में विश्वासघात: 3 साल से घर में काम कर रही नौकरानी पर अलमारी से नकदी चुराने का गंभीर आरोप Ludhiana Extortion Racket: विदेशी गैंगस्टर हरमन संधू के दो सक्रिय शूटर गिरफ्तार, 9 एमएम ग्लॉक पिस्टल... लुधियाना के न्यू बहादुरके गांव में खूनी संघर्ष: ट्रांसफार्मर और खंभे लगवा रहे पंच के भाई पर दातर से ... जालंधर में नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी स्ट्राइक: नकोदर में कैंटर से 405 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद, तस्... लुधियाना में सनसनीखेज वारदात: कोर्ट मंगल सिंह नगर में रिहायशी मकान पर कार सवार बदमाशों ने की ताबड़तो... तलवाड़ा में दिल दहला देने वाला मामला: शादी से कुछ दिन पहले मंगेतर की प्रताड़ना से तंग आकर युवती ने न... Amritsar Murder Case Update: गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों और जग्गा तरनतारन ने ली मेकअप आर्टिस्ट मैडी संधू... Punjab Police Recruitment 2026: पंजाब सरकार का बड़ा ऐलान, पुलिस विभाग में 10,000 नए पदों पर होगी भर्... फगवाड़ा से होशियारपुर का सफर होगा बेहद आसान: भारतमाला परियोजना के तहत बन रहा 48.62 किमी लंबा फोरलेन ... Amritsar Murder Case: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैडी संधू की हत्या का खुलासा, स्टारबक्स से कर रहे थे ह...
टेक्नोलॉजी

कहां से Google बस एक क्लिक पर ढ़ूढ लाता है आपके हजारों सवालों के जवाब, जानें यहां

नई दिल्ली। Google मौजूदा वक्त का सबसे पॉप्युलर सर्च इंजन प्लेटफॉर्म है। हमें कुछ भी सर्च करना होता है, तो बस एक क्लिक पर Google आपके सामने हजारों जवाब पेश कर देता है। ऐसे में मन में एक सवाल उठता है कि आखिर जब एक वक्त में Google पर लाखों-करोड़ों लोग कुछ ना कुछ सर्च कर रहे होते हैं, तो आखिर Google कैसे दुनियाभर में इतने सारे लोगों को हजारों की संख्या में एकदम सटीक जवाब उपलब्ध करा पाता है। अगर आपको इस बारे में नहीं पता है, तो हम आपको बता रहे हैं कि आखिर कैसे Google आप तक आपके हर सवाल का जवाब कहां से ढूढ़ लाता है।

Google कहां से ढूढ लाता है जानकारी 

Crawling: किसी भी सवाल को सर्च करने का पहला स्टेप Crawling होता है। साधारण शब्दों में कहें, तो Crawling एक लगातार चलने वाली प्रक्रिया है, जिसके तहत Google लगातार पेज को क्रॉल करता है और अपने इंडेक्स में जोड़ता रहता है। नये पेज सर्च करने और उसकी लिस्टिंग करने की प्रक्रिया को Crawling कहा जाता है। इसके लिए Web Crawlers के Google bot का इस्तेमाल किया जाता है। बता दें कि Google bot एक Web Crawlers सॉफ्टवेयर है। Google bot का एल्गोरिदम प्रोसेस ही यह तय करता है आखिर किस पेज को सेलेक्ट करना है, किसे सबसे पहले दिखाना है। मतलब जैसे आपको किसी जानकारी को इकट्ठा करने के लिए रिसर्च या अन्य वर्क पढ़कर अपनी जरूरत की जानाकारियों का एक नोट्स तैयार करना होता है। ठीक, ऐसा ही काम Google सॉफ्टवेयर की मदद से करता है।

किन पेज पेजेज को सर्च करता है Google

Google किसी भी वेबसाइट की क्रॉलिंग के पैसे नहीं लेता है। लेकिन क्रॉलिंग कई चीजों पर निर्भर करती है, जैसे वेब पेज का URL सटीक और छोटा होना चाहिए। किसी पेज को क्रॉल करने के लिए उसे होमपेज पर होना चाहिए। साथ ही आपकी वेबसाइट का होमपेज का साइट नेविगेशन सिस्टम अच्छा हो।

Indexing: Google क्रॉउलिंग के बाद Google वेबपेज का कंटेंट चेक करता है। इसे रेंडरिंग भी कहा जाता है। इसमें इमेज और वीडियो भी शामिल किये जाते हैं। वेब पेज सर्च कई चीजों जैसे कीवर्ड्स और वेबसाइट पर निर्भर करता है। साथ ही Google कॉपी-पेस्ट कंटेंट को लस्टिंग में नहीं दिखाता है। यह सभी जानकारी Google Index में स्टोर की जाती है और इसे लेकर एक बड़ा डाटाबेस बनाया जाता है। जब भी आप अपने पेज का टाइटल बनाएं तो उसे छोटा और मीनिंगफुल बनाएं।

Serving Result: जब आप Google पर कुछ टाइप करते हैं तो Google स्टोर की गई जानकारियों में से आपको जानकारी उपलब्ध कराता है। Google आपके सवाल के हिसाब से पेंज को रैंक करता है। ऐसे में आपको कुछ ही सेकेंड में Google से सटीक जवाब मिल जाते हैं।

Related Articles

Back to top button