ब्रेकिंग
मानसून अपडेट: दिल्ली समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें आपके शहर का हाल पलामू: एक ही परिवार के 5 लोगों की रहस्यमयी मौत, 'एपिडेमिक ड्रॉप्सी' की आशंका नासिक: मटन और दही खाने के बाद बुजुर्ग महिला की मौत, पति की हालत गंभीर झालावाड़ कोर्ट का बड़ा फैसला: पति की हत्या में पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद मथुरा: यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण बस हादसा, 4 की मौत और 25 यात्री घायल गोरखपुर: शादी में पहुंची 'लुटेरी दुल्हन', नकली पुलिस बनकर दूल्हे के परिवार को लूटा प्रतापगढ़: शादी का झांसा देकर एक साल तक शोषण करने वाला दरोगा निलंबित राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर राज ठाकरे का बड़ा हमला, सरकार की चुप्पी पर उठाए सवाल बरेली: पत्नी और प्रेमी ने पति को पीटा, खौलता तेल डालकर पैर झुलसाया जयपुर में दर्दनाक हादसा: कार में सोए रेजिडेंट डॉक्टर की दम घुटने से मौत
विदेश

अमेरिका ने हटाया रक्षा उत्पादन अधिनियम, अब सप्लाई चेन होगा सहज : तरणजीत सिंह संधू

वाशिंगटन। अमेरिका में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू ने वाशिंगटन की ओर से रक्षा उत्पादन अधिनियम ( Defense Production Act)  के हटाए जाने की जानकारी दी। उन्होंने बताया, ‘अमेरिका ने भी डिफेंस प्रोडक्शन एक्ट के हटाए जाने का ऐलान किया है, इसका मतलब है कि सप्लाई को लेकर प्राथमिकता का अब कोई मतलब नहीं है। इसकी जरूरत नहीं होगी। इससे कोरोना वैक्सीन विशेषकर एस्ट्राजेनेका व नोवैक्स मैन्युफैक्चरिंग के लिए सप्लाई चेन सहज होगा।’

व्हाइट हाउस के कोविड-19 रेस्पॉन्स कोऑर्डिनेटर जेफ जाइंट्स (Jeff Zients) ने गुरुवार को कहा कि अमेरिका रक्षा उत्पादन अधिनियम को हटा देगा। उन्होंने अपने बयान में कोरोना वैक्सीन एस्ट्राजेनेका, नोवावैक्स और सनोफी का उल्लेख मुख्य तौर पर किया।

हाल में ही विदेश मंत्री एस जयशंकर अमेरिका दौरे पर थे। आज विश्व में भारतीय वैक्सीन की मांग अत्यधिक है तथा आपूर्ति के लिए आवश्यक कच्चे माल के निर्यात पर अब अमेरिका ने अपने देश में लगी पाबंदी भी हटा ली है। हालांकि प्रारंभ में अमेरिका ने ‘रक्षा उत्पादन अधिनियम’ के तहत वस्तुओं के निर्यात को नियंत्रित किया था तथा अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस द्वारा अपने इस नीति का बचाव करते हुए यह बयान दिया गया कि भारत अपने टीकाकरण अभियान को धीमा करे, क्योंकि बाइडन प्रशासन का पहला दायित्व अमेरिकी लोगों की आवश्यकताओं का ध्यान रखना है।

उल्लेखनीय है कि अमेरिका के रक्षा उत्पादन अधिनियम के कारण वहां की कंपनियों के कच्चे माल के निर्यात पर कुछ प्रतिबंध लागू होता है। फरवरी की शुरुआत में अमेरिकी सरकार ने टीके के घरेलू उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए कच्चे माले के निर्यात की सीमा तय कर दी थी।

Related Articles

Back to top button