ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश में 'ई-प्रवेश' प्रणाली ने बनाया रिकॉर्ड: डॉ. मोहन यादव के विजन से 4.89 लाख छात्रों ने लि... जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता “मेरा बेटा राह भर तड़पता रहा...”, मंडला में 108 एंबुलेंस की घोर लापरवाही से 21 साल के युवक की तड़पकर... उज्जैन बनेगी देश की पहली 'सर्प मित्र नगरी': 15 करोड़ की लागत से बनेगा आधुनिक स्नेक पार्क, जानें खूबि... नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... केंद्र सरकार का बड़ा फैसला: अगले 5 सालों के लिए बढ़ी 'पीएम-किसान' योजना, ₹3.15 लाख करोड़ के बजट को म... भारत में गूगल ने लॉन्च किया Gemini Spark AI एजेंट! आपके बिना ऑनलाइन रहे भी करेगा सारे काम, जानें खास... सावन में करें श्री रुद्राष्टकम स्तोत्र का पाठ: दूर होंगे सभी कष्ट, जानें श्रीराम से जुड़ी कथा, सही स... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु...
खेल

स्मृति मंधाना बोलीं- मैं सिर्फ इस देश में जल्दी उठ पाती हूं, इसलिए मुझे यहां अच्छा लगता है

नई दिल्ली। भारतीय महिला टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना इंग्लैंड दौरे को लेकर बड़ा खुलासा किया है। स्मृति मंधाना ने कहा है कि वह इंग्लैंड दौरे पर सिर्फ इसलिए उत्साहित नहीं हैं कि उन्हें वहां लंबे समय तक क्रिकेट खेलनी है। भले ही वह सात वर्ष के बाद टेस्ट क्रिकेट खेलने खेलेंगी, लेकिन इस बात से कहीं ज्यादा वे इसलिए भी खुश हैं, क्योंकि इंग्लैंड एकमात्र देश है जहां वह जल्दी उठ जाती हैं।

स्मृति मंधाना ने कहा, “मैं हर जगह बहुत सोती हूं। ब्रिटेन अच्छा है, क्योंकि यह मुझे सूट करता है। यहां मैं जल्दी सो जाती हूं और जल्दी उठ जाती हूं। यह एकमात्र देश है जहां मैं साढे पांच से छह बजे के बीच उठ जाती हूं।” इसके अलावा उन्होंने इंग्लैंड के दौरे पर भी बयान दिया है। भारतीय टीम ने 2020 की शुरुआत में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप के बाद से बहुत कम क्रिकेट खेली है, क्योंकि कोरोन वायरस महामारी ने सब तहस-नहस कर दिया था।

उन्होंने कहा, “यह काफी उत्साहजनक है, क्योंकि हम लंबे समय बाद भारतीय टीम के साथ यात्रा कर रहे हैं। हमने टी20 लीग के लिए अलग-अलग यात्रा की थी, लेकिन उत्साहित हूं कि हम साथ जा रहे हैं।” स्मृति ने हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज में खराब प्रदर्शन किया था। ऐसे में उनको उम्मीद होगी कि इंग्लैंड के अहम दौरे पर वे टीम के लिए बड़े स्कोर बनाएंगी और टीम को मुश्किलों से निकालने में मदद करेंगी।

बता दें कि भारतीय महिला टीम पहली बार पिंक बॉल से टेस्ट मैच खेलने उतरेगी। भारतीय टीम टेस्ट मैच बहुत कम खेलती है। ऐसे में टीम को सीधे पिंक बॉल से खेलने को मिलेगा तो ये टीम इंडिया के लिए मुश्किल भरा भी हो सकता है। यही कारण है कि ये मुकाबला काफी दिलचस्प होने वाला है और महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए इस तरह के आयोजन होते रहने चाहिए। इस मैच को लेकर भारतीय महिला टीम काफी उत्साहित भी है।

Related Articles

Back to top button