ब्रेकिंग
Delhi Fire News: मायापुरी इंडस्ट्रियल एरिया की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की 11 गाड़ियां मौके पर... Tiger Shroff Firing Case: अभिनेता टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में मुंबई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हरियाण... Afzal Ansari Hospitalized: समाजवादी पार्टी सांसद अफजाल अंसारी की अचानक तबीयत खराब, लखनऊ के मेदांता अ... Uttarakhand News: दलेर मेहंदी कॉन्सर्ट विवाद पर आया सीएम धामी का बयान, मंत्री सुबोध उनियाल के साथ हु... Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar: स्काउट ओपी और लव गिल की नजदीकियों पर भड़कीं गर्लफ्रेंड काश्वी हिरानंदा... TRAI New OTP Rules: फोन पर आने वाले ओटीपी नियमों में जल्द होगा बड़ा बदलाव, ऑनलाइन ठगी रोकने के लिए ट... Delhi News: एमसीडी के 4,000 एमटीएस कर्मचारियों को बढ़ा हुआ वेतन, सीएम रेखा गुप्ता ने दी 52 करोड़ के ... Jharkhand BJP News: रांची में बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का जोरदार स्वागत, कार्यसमिति की बै... Patna News: महिला थाने में हाई-वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी के चक्कर में प्रेमिका ने बचपन की दोस्त की नाक ... Ranchi Dacoity Case Solved: रांची में 60 लाख की डकैती का सनसनीखेज खुलासा, महिला समेत 6 आरोपी गिरफ्ता...
देश

दिल्ली-एनसीआर में शनिवार सुबह 10 बजे कोरोना से दिवंगत हुए लोगों के लिए प्रार्थना की

नई दिल्ली। प्रतिदिन हजारों जिंदगियों को निगल रही कोरोना महामारी परिवारों पर कहर ढा रही है। राजधानी दिल्ली और एनसीआर के शहरों ने भी प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में होने वाली मौतों का दर्द झेला है। इसके चलते हमसे कई अपने हमेशा के लिए दूर हो गए हैं। हमारी जान बचाने में जुटे कई कोरोना योद्धा भी इस खतरनाक बीमारी की चपेट में आकर अपने प्राणों की आहुति दे चुके हैं। भले ही राजधानी दिल्ली में संक्रमितों की संख्या अब प्रतिदिन 500 के करीब दर्ज की जा रही है लेकिन, मौजूदा समय में भी यहां 8060 सक्रिय मरीज हैं, जिनका अस्पतालों व होम आइसोलेशन में इलाज चल रहा है। शनिवार सुबह दस बजे कोरोना संक्रमितों और असमय जान गंवाने वालों के लिए सर्वधर्म प्रार्थना आयोजन हुआ, जिसमें हजारों लोग शामिल हुए।

दिल्ली-एनसीआर में शनिवार को लोग जहां थे, वहीं से सुबह दस बजे प्रार्थना की और दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि दी। लोगों ने कोरोना का शिकार हुए दिवंगत लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए दो मिनट का मौन रखा। इसके साथ ही धार्मिक स्थलों व अन्य संस्थानों ने भी प्रार्थना की।

  • झंडेवाला मंदिर व कालकाजी मंदिर में प्रार्थना के साथ हवन हुआ।
  • जामा मस्जिद में सर्वधर्म प्रार्थना के तहत दुआ की गई।
  • राजेंद्र नगर गुरुद्वारे में दिवंगतों की आत्मा की शांति के लिए अरदास की गई।
  • संगम विहार स्थित चर्च आफ डेलीवेरेंस में प्रार्थना हुई।
  • करोलबाग स्थित 108 फुट संकट मोचन हनुमान मंदिर में प्रार्थना व हवन हुआ।
  • कनाट प्लेस स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में प्रार्थना की गई।
  • खानपुर स्थित क्राइस्ट मेथोडिस्ट चर्च में प्रार्थना हुई।
  • ग्रेटर कैलाश-1 के पहाड़ी वाला मंदिर में प्रार्थना के साथ सुंदरकांड का पाठ हो रहा है।
  • वेंकटेश्वर इंटरनेशनल स्कूल, द्वारका में आनलाइन सर्वधर्म प्रार्थना हुई।
  • एवरग्रीन पब्लिक स्कूल, मयूर विहार फेज-3 में आनलाइन प्रार्थना हुई।
  • नेशनल विक्टर पब्लिक स्कूल, पटपड़गंज में आनलाइन प्रार्थना व श्रद्धांजलि कार्यक्रम हुआ।
  • माउंट आबू पब्लिक स्कूल, रोहिणी में आनलाइन प्रार्थना व श्रद्धांजलि कार्यक्रम हुआ।
  • अध्यात्य योग संस्थान, द्वारका में हवन हुआ।
  • सीनियर हब संस्था आनलाइन प्रार्थना कार्यक्रम आयोजित हुआ।
  • वेस्ट गोरख पार्क, शाहदरा स्थित श्रीराजमाता मंदिर में मौन व्रत व हवन हुआ।

Related Articles

Back to top button