ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
देश

पुलिस ने देखी बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था

बिलासपुर।एसपी प्रशांत अग्रवाल के निर्देश पर मंगलवार को पुलिस की टीम ने जिले भर के अलग-अलग 200 बैंकों के सुरक्षा व्यवस्था जांची। इस दौरान मिली खामियों को सूचीबद्ध कर एसपी कार्यालय भेजा गया है। एएसपी उमेश कश्यप ने बताया कि एसपी प्रशांत अग्रवाल ने राजपत्रित अधिकारियों व थाना प्रभारियों की बैठक में बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने निर्देश दिए थे।

इस पर मंगलवार को एएसपी ग्रामीण रोहित झा के नेतृत्व में बैंकों का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा उपकरणों को भौतिक सत्यापन किया गया। पुलिस की टीम ने बैंकों में जाकर अलार्म सिस्टम, लाकर की सुरक्षा, बैंक में आने व बैंक से जाने वाले नकदी के सुरक्षा साधन, सीसीटीवी कैमरे, वीडियो रिकार्डिंग, पैनिक बटन, सुरक्षाकर्मी के संबंध में जानकारी ली।

इस दौरान बैंकों के सुरक्षाकर्मियों के शस्त्र लाइसेंस की भी जानकारी ली गई। पुलिस ने बैंकों सुरक्षा को लेकर मिली कमियों की लिस्ट तैयार की गई है। इसे बैंक अधिकारियों की बैठक में बताकर कमियों को दूर करने कहा जाएगा। वहीं, शहर में एएसपी उमेश कश्यप के नेतृत्व में बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था की जांच की गई।

ग्राहकों की सुरक्षा को प्राथमिकता

एएसपी उमेश कश्यप ने बताया कि बैंकों में आने वाले ग्राहकों की सुरक्षा के लिए प्रबंधन को पूरी व्यवस्था करनी चाहिए। बैंकों में पर्याप्त सुरक्षा होने पर अपराधियों को पकड़ने में आसानी होगी। इसके साथ ही बैंकों की रकम भी सुरक्षित रहेगी। इसके लिए पुलिस की ओर से पहल की गई है। सुरक्षा में खामियों की सूची बनाई गई है। इसके आधार पर बैंक अधिकारियों की बैठक लेकर पुलिस की ओर से सुझाव दिए जाएंगे।

Related Articles

Back to top button