ब्रेकिंग
Earthquake in Northeast: भूटान के पास 5.7 तीव्रता का जोरदार भूकंप; सिक्किम और बंगाल तक महसूस किए गए ... Jaipur News: मालवीय नगर में सड़क चौड़ीकरण के लिए चला बुलडोजर; 5 धार्मिक स्थलों समेत अतिक्रमण मुक्त हुआ... Mumbai Water Crisis: मुंबई में पानी का संकट गहराया; टैंकर ऑपरेटरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से थमा पान... Suvendu Adhikari Speech: 'विपक्ष की भूमिका खत्म, अब जिम्मेदारी निभाने का समय'; कार्यकर्ताओं को सीएम ... Odisha Vigilance Raid: असिस्टेंट इंजीनियर की काली कमाई का खुलासा; ₹2.4 करोड़ कैश और आलीशान घरों का जख... Nashik Case Update: टीसीएस कर्मचारी से यौन उत्पीड़न और धर्मांतरण मामला; आरोपी निदा खान से पूछताछ में... Delhi Fire Service Crisis: मालवीय नगर अग्निकांड के बाद दिल्ली फायर विभाग की पोल खुली; 15 साल से नहीं... Shamli Religious Conversion Case: प्रेमजाल, धर्मांतरण और ब्लैकमेलिंग; दवा कारोबारी के बेटे के निकाह ... Weather Forecast: कहीं लू का सितम तो कहीं मानसून की दस्तक; यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में बारिश का अ... IGI Airport News: दिल्ली में तेज आंधी-बारिश का कहर; एयर इंडिया के 3 विमान क्षतिग्रस्त, उड़ानें प्रभाव...
टेक्नोलॉजी

Google ने फादर्स डे पर बनाया खास डूडल, GIF और ग्रीटिंग कार्ड के जरिए दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली। आज यानी 20 जून को पूरे विश्व में फादर्स डे (Father’s Day 2021) मनाया जा रहा है। इस मौके पर दिग्गज टेक कंपनी Google ने खास डूडल बनाया है। कंपनी ने इस डूडल के जरिए दुनियाभर के पिताओं को सम्मान दिया है। डूडल की बात करें तो इसमें जीआईएफ और ग्रीटिंग कार्ड समेत कई सारे आकर्षक रंगो का उपयोग किया गया है।

Google का कहना है कि हमने अपने डूडल के माध्यम से फादर्स डे की शुभकामनाएं दी है। इस डूडल को डूडलर ओलिविया व्हेन ने तैयार किया है। इसमें स्टॉप-मोशन का आर्टवर्क का उपयोग किया गया है। यह गूगल का नौवां डूडल है। आपको बता दें कि इस डूडल पर क्लिक करने पर फादर्स डे से जुड़ी जानकारी मिलेगी

यूजर्स गूगल के इस डूडल को अपने पिता को भेजकर फादर्स डे की शुभकामनाएं दे सकते हैं। यह डूडल पुराने दिनों की याद दिलाता है, जब लोग अपने हाथों से ग्रीटिंग कार्ड बनाया करते थे।

Father’s Day 2021 का इतिहास

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दुनिया में पहली बार सन 1907 में अनाधिकृत और साल 1910 में आधिकारिक रूप से फादर्स डे मनाया गया था। इतिहासकारों में फादर्स डे मनाए जाने को लेकर वैचारिक मतभेद हैं। कई जानकारों का कहना है कि पहली बार फादर्स डे 19 जून, 1907 को मनाया गया था। जब वर्जीनिया के एक खनन उद्योग में विस्फोट के चलते 200 से अधिक श्रमिकों की मौत हो गई थी। उस समय लोगों ने मृत श्रमिकों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए फादर्स डे मनाया था।

जबकि कुछ इतिहासकार सोनोरा स्मार्ट डोड की कहानी को सच मानते हैं। इतिहासकारों की मानें तो सोनोरा स्मार्ट डोड की मां की मौत के बाद उसका पालन-पोषण पिता विलियम स्मार्ट ने किया था। एक बार की बात है जब डोड रविवार को चर्च में प्रार्थना के लिए गई थी। उस दिन चर्च के पादरी यानी बिशप मातृत्व शक्ति विषय पर उपदेश दे रहे थे। बिशप के उपदेश से डोड बहुत प्रभावित हुई

हालांकि, डोड की मां नहीं थी और डोड समेत सभी भाई-बहनों की परवरिश उनके पिता कर रहे थे। इसके लिए डोड मदर्स डे की तर्ज पर फादर्स डे मनाने की सोची। इसके बाद 19 जून 1909 को पहली बार डोड ने फादर्स डे मनाया।

Related Articles

Back to top button