ब्रेकिंग
मदुरै के तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर प्राचीन पत्थर के स्तंभ 'दीपथून' पर नहीं जल सका दीपक: सुप्रीम कोर्ट... श्रीनगर में आयोजित 'वक्फ दिवस' समारोह के दौरान बजाए गए 'वंदे मातरम' पर धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि ... उत्तराखंड की राजनीति में गरमाई 'बैणी-भुली योजना': 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और बीजेपी ... अनंत सिंह की बेटी की शादी में आयोजित घुड़दौड़ का फाइनल स्थगित: नदावां गांव में उमड़ी बेकाबू भीड़ के ... बॉम्बे हाई कोर्ट ने मुसाफिरखाना की तोड़फोड़ पर लगी रोक सोमवार तक रखी बरकरार, परिसर में प्रवेश पर लगा... भोपाल में पुलिस के हत्थे चढ़ा 12वीं पास फर्जी आईएएस अधिकारी: वकील, सरपंच और बिल्डर समेत 100 से अधिक ... पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने बिछाई सियासी बिसात: आम आदमी पार्टी से आए सात राज्यसभा सांसदों ... पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में बढ़ी सियासी हलचल: चंडीगढ़ में प्रदेश चुनाव समिति की पहली ब... महाराष्ट्र में परिसीमन बिल को लेकर महाविकास अघाड़ी में बढ़ी राजनीतिक हलचल: सुप्रिया सुले के बयानों प... पुष्कर मेला 2026 में छाया सीकर से आया ऊंट 'बादल': शाही श्रृंगार और शानदार नृत्य से देशी-विदेशी सैलान...
देश

कोविड-19 के उपचार के लिए 586 करोड़ की दवाइयों और किट की आपूर्ति

रायपुर। छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कारपोरेशन (सीजीएमएससी) लिमिटेड ने 2020-21 में 833 प्रकार की लगभग 586.6 करोड़ रुपये की औषधि व अन्य सामाग्री की खरीदी की है। कोरोना संक्रमणकाल में सीजीएमएससी ने संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं और चिकित्सा की मांग के अनुसार कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम और उपचार में उपयोग होने वाली औषधियों, किट व अन्य कंज्यूमेबल्स की लगभग 497 करोड़ पांच लाख की दवा की खरीदी की है।

निगम द्वारा निविदा कर क्रय करते हुए निगम के अधिनस्थ दवा गोदामों के माध्यम से विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों को आपूर्ति की गई है। अफसरों ने बताया कि सीजीएमएससी ने वर्ष 2017-18 में लगभग 131.5 करोड़, वर्ष 2018-19 में लगभग 121.25 करोड़, वर्ष 2019-20 में लगभग 150.6 करोड़ और वर्ष 2020-21 में 586.6 करोड़ की दवा एवं अन्य सामाग्री की खरीदी कर प्रदेश के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में आपूर्ति की है।

इधर, छत्तीसगढ़ में कोरोना जैसी महामारी से निपटने के लिए स्वास्थ्य सुविधा और संसाधानों को मजबूत किया जाएगा। इसके लिए हर जिले की आवश्यकता के अनुसार वहां सुविधा मुहैया कराई जाएगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसके लिए स्वास्थ्य अधोसंरचना विकसित करने के लिए जिलावार योजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को अपने निवास कार्यालय में वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक लेकर फ्लैगशिप योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की। सीएम से मिले निर्देशों के आधार पर मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से कलेक्टरों की बैठक लेकर क्रियान्वयन के निर्देश दिए।सरकार की मंशा के अनुरूप कार्य करने का निर्देश दिया गया है। स्‍वास्‍थ्‍य सेवाओं से जुड़ी समस्‍याओं का तत्‍काल निदान करने पर फोकस है।

Related Articles

Back to top button