ब्रेकिंग
Ayatollah Ali Khamenei Funeral: ईरान के दिवंगत नेता अली खामेनेई का अंतिम संस्कार 4 जुलाई से; मशहद मे... Delhi Crime News: त्रिलोकपुरी में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला से दरिंदगी; ईंट से हमला कर दिया दुष्कर्म, ... Global Kashmiri Pandit Conclave: 'वापसी ही सबसे सच्ची जीत है', श्रीनगर में बोले उपराज्यपाल मनोज सिन्... Maharashtra Politics: उद्धव ठाकरे ने बुलाई सांसदों की आपात बैठक; क्या शिवसेना (UBT) में टूट की है तै... Banke Bihari Temple News: क्या जर्जर हो रहा है बांके बिहारी मंदिर? दरारों की चर्चाओं के बीच हाई पावर... TMC Crisis in Bengal: तृणमूल कांग्रेस में बड़ी टूट के संकेत; सुदीप बंद्योपाध्याय के बागी खेमे में शाम... Next Chief of Army Staff: जनरल उपेंद्र द्विवेदी की जगह लेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ; केंद्र सरकार ... NEET Re-Exam Update: परीक्षा में छात्रों को मिलेगा 15 मिनट का अतिरिक्त समय; शिक्षा मंत्री ने दी बड़ी ... Kainchi Dham Traffic Plan: कैंची धाम मेले के लिए प्रशासन का रूट चार्ट जारी; मंदिर तक सिर्फ शटल से मि... Broken Hair Vastu Tips: क्या टूटे बालों को इधर-उधर फेंकना अशुभ है? जानें इसके पीछे का ज्योतिषीय कारण
देश

जबलपुर जिले में कोरोना के मात्र 21 सक्रिय केस

जबलपुर। कोरोना संक्रमण की रफ्तार जिले में न के बराबर हो गई है। हर दिन दो या तीन ही नये मरीज मिल रहे हैं। यही वजह है कि सक्रिय केसों की संख्या घटकर महज 21 रह गई है। शनिवार को भी जारी रिपोर्ट में मात्र दो नये मरीज मिले थे।

प्रदेश के साथ-साथ जिले में भी कोरोना संक्रमण की रफ्तार पर लगाम लग चुकी है। हालांकि अभी भी जिले में कोरोना पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है लेकिन स्थिति नियंत्रित है। शनिवार की शाम को मेडिकल की वायरोलाजी लैब से जारी चार हजार सैंपल की रिपोर्ट में मात्र दो ही संक्रमित मरीज मिले, जबकि इनकी तुलना में सात लोगों को स्वस्थ होने के बाद घर भेजा गया। इसके साथ ही कोरोना से संक्रमित जिले में अब सिर्फ 21 मरीज बचे हैं। हालांकि 17 मरीज होम आइसोलेशन में भी है।

शनिवार को भी जो रिपोर्ट जारी हुई उसमें संक्रमण से एक मौत की पुष्टि हुई है। लगातार स्वस्थ होकर घर लौट रहे मरीजों की अधिक संख्या के कारण ही जिले की रिकवरी दर बढ़कर 98.63 फीसद पर पहुंच गई है जबकि पाजिटिविटि दर मात्र 0. 08 फीसद रह गई है। उम्मीद की जा रही है कि अगले सप्ताह तक जिले में सक्रिय केस पूरी तरह खत्म हो जाएंगे। कोरोना संक्रमण की घटती रफ्तार के कारण लोगों ने राहत की सांस तो ली है लेकिन आने वाली तीसरी लहर की संभावनाओं को लेकर दशहत अभी से दिखने लगी है। शहर से जनता कोरोना कर्फ्यू पूरी तरह खत्म होने के बाद भी लोग गाइडलाइन का पालन कर रहे हैं। हर चेहरे पर मास्क जरूर नजर आने लगा है।

Related Articles

Back to top button